SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राहुल गांधी ने SIR पर उठाए सवाल तो मरांडी ने उठा दिया बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, चढ़ा सियासी पारा

SIR पर राहुल गांधी के बयान के बाद बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर सियासी पारा चढ़ा दिया है. इस मामले पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 02, 2026, 12:08 PM IST | Updated: Sep 02, 2026, 02:12 PM IST
Image Credit: राहुल गांधी ने SIR पर उठाए सवाल तो मरांडी ने उठा दिया बंग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा, चढ़ा सियासी पारा
Join

देश के कई राज्यों में वोटर लिस्ट सुधारने के लिए SIR का काम तेजी से जारी है. महाराष्ट्र में SIR के बाद जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से दो करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं. इसको लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग और बीजेपी पर 'वोट चोरी' के आरोप लगाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी और 'वोट चोरी आयोग' अपनी तरकीबें बदलते रहते हैं, और वे ऐसा करते रहेंगे. लक्ष्य सिर्फ एक है: किसी भी कीमत पर BJP की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत. कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद झारखंड बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर गृह मंत्री को चिट्ठी लिखी है. इससे झारखंड की राजनीति में मानो उबाल आ गया है.

बाबूलाल मरांडी ने चिट्ठी में क्या लिखा?

बाबूलाल मरांडी ने अपनी चिट्ठी में कहा कि संथाल परगना में तेजी से जनसांख्यिकी बदलाव आया है. बीजेपी नेता ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने की मांग की है. इस पर झारखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कहा कि संथाल परगना में फैक्ट चेक करेंगे तो वहां की हकीकत दिखेगी. वहां कई ऐसे गांव हैं जो सिर्फ आदिवासियों के हुआ करते थे, लेकिन अब आदिवासी समाज का एक भी आदमी नहीं बचा है. बांग्लादेशी घुसपैठिए चले गए हैं. पूरे क्षेत्र में किस तरह बांग्लादेशियों ने जमीन पर कब्जा किया है. बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार कानून का पालन नहीं कर रही है, इस कारण से आज भी वहां लोग वैसे ही ठगे जा रहे हैं, जैसे गुलामी के समय ठगे जाते रहे हैं.

मरांडी की चिट्ठी पर जेएमएम का वार

इस पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि बाबूलाल की हिमाकत को दाद देना होगा, उन्होंने पत्र लिखकर गृहमंत्री को ही चुनौती दे डाला. जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि जिस बात के लिए गृह मंत्रालय जिम्मवार है, बाबूलाल ने उस पर पत्र लिख दिया है. लगता है बीजेपी से उनका मोहभंग हो गया है. ये राज्यपाल बनाए जाएंगे. उन्होंने सीधे गृह मंत्रालय पर उंगली उठाया है. कोई अंतराष्ट्रीय सीमा झारखंड से नहीं लगती तो फिर घुसपैठ कैसे हो रहा है. ये केंद्र सरकार की चुनौती है. जेएमएम ने कहा कि बाबूलाल की राजनीति का तरीका अब पत्र हो गया है.

कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट बताया

वहीं, इस मामले में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा कि बाबूलाल सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए परेशान रहते हैं. चुनाव के समय भी उन्होंने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. इसके बाद भी जनता ने इनको नकारा दिया था. कांग्रेस नेता ने कहा कि अब 7 राज्यों में चुनाव होना है. पीएम की छवि गिर चुकी है. उनकी छवि बेहतर करने के लिए इन लोगों को ऊपर से आदेश दिया गया है. अब इन्हें फिर से हिंदू-मुसलमान करना है. बाबूलाल देश के पीएम को बचाने के लिए हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं. कमल ठाकुर ने कहा कि बाबूलाल को झारखंड की जनता सीरियस नहीं ले रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES