SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाबूलाल मरांडी का बुलेट प्रूफ वाहन आज ना घर का ना घाट का, ना भाजपा नेता के आवास में एंट्री, ना ही HQRT में ठिकाना

झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बुलेटप्रूफ सरकारी सफारी गाड़ी को लेकर नया मामला सामने आया है. गाड़ी लौटाए जाने के बाद उसे न तो उनके आवास पर जगह मिल रही है और न ही सरकारी पार्किंग में एंट्री दी जा रही है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Nov 10, 2026, 01:56 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 02:14 PM IST
Image Credit: बाबूलाल मरांडी का बुलेट प्रूफ वाहन आज ना घर का ना घाट का (zee Media)
Join

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जिस बुलेटप्रूफ सरकारी वाहन को लौटा दिया है, उसे न तो उनके आवास में जगह मिल रही है और न ही उस गाड़ी से संबंधित सरकारी पार्किंग में. मिली जानकारी के मुताबिक, जब उस वाहन को सरकारी गाडियों की पार्किंग में ले जाया गया तो वहां यह कहकर एंट्री नहीं दी गई कि अभी पार्किंग की क्लोजिंग नहीं हुई है. ऐसे में उस गाड़ी का चालक न तो वाहन को बाबूलाल मरांडी के आवास ले जा रहा है और न ही पार्किंग में खड़ा कर पा रहा है. फिलहाल उसने वाहन को बाबूलाल मरांडी के आवास से कुछ दूरी पर खड़ा किया है, ताकि अगर बाबूलाल मरांडी कहीं जाते हैं तो यह गाड़ी उनके काफिले के पीछे चल सके.

ऑनलाइन कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं

BR 14 TC 0025 बाबूलाल मरांडी की बुलेटप्रूफ सफारी गाड़ी का नंबर है. आमतौर पर किसी भी गाड़ी की पूरी डिटेल्स ऑनलाइन मिल जाता है, लेकिन इस गाड़ी का ऑनलाइन कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है. यानी बाबूलाल मरांडी जिस सफारी गाड़ी में चल रहे थे, उसके रजिस्ट्रेशन का कोई रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है. मिली जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन जनवरी 2026 में ही फेल हो चुका है और अब इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें: 13 साल पुरानी बुलेट प्रूफ कार को बाबूलाल मरांडी ने सरकार को लौटाया, सीएम को लिखा लेटर

गाड़ी के कुछ हिस्सों में जंग लगा हुआ है

अगर इस बुलेटप्रूफ गाड़ी को गौर से देखें तो इसके कुछ हिस्सों में जंग लगा हुआ दिखाई देता है. दरवाजे का हैंडल भी एक नहीं है, बल्कि इसे अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर असेंबल किया गया है. इसके टायर भी अलग-अलग कंपनियों के हैं और गाड़ी करीब ढाई लाख किलोमीटर चल चुकी है. जानकारी के मुताबिक, अगर गाड़ी को 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चलाया जाता है तो इसके टायरों में बबलिंग होने लगती है.

बाबूलाल मरांडी को Z श्रेणी की सुरक्षा

बाबूलाल मरांडी को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और उनके काफिले में कुल चार गाड़ियां चलती हैं. इनमें एक गाड़ी में खुद बाबूलाल मरांडी, एक में स्पेशल ब्रांच के अधिकारी और बाकी दो वाहनों में सुरक्षा गार्ड रहते हैं. हालांकि, बाबूलाल मरांडी ने इस बुलेटप्रूफ वाहन को लौटा दिया है. वहीं, उनके द्वारा गाड़ी लौटाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने भी उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया है.

रिपोर्ट: कमरान जलीली

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES