SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजनेता में छिपा है एक बांसुरीवादक: अस्पताल में भर्ती मां का दुख-दर्द कम करने के लिए अर्जुन मुंडा ने छेड़ी सुरों की तान, मिला आशीर्वाद

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के पूर्व सांसद रहे अर्जुन मुंडा की तरफ से बांसुरीवादन को सभी लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अर्जुन मुंडा ने अपने बीमार मां के सामने बांसुरी बजायी, जो सभी के मन को मोह रहा है.

Written By Shailendra
Published: Oct 31, 2026, 06:55 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 07:07 PM IST
Image Credit: अस्पताल में भर्ती बीमार मां को अर्जुन मुंडा ने बांसुरी बजाकर जताया प्यार (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

सियासत की भागदौड़, लंबे-लंबे दौरे और कई जिम्मेदारियां... राजनेताओं की दुनिया कुछ ऐसी ही दिखती है. मगर, इस सियासी भागदौड़ के पीछे भी एक इंसान रहता है, जिसके अंदर तमाम रिश्ते धड़कते हैं. शुक्रवार को कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा राजनेता के चोले से बाहर निकलकर पूरी तरह से केवल एक बेटे की भूमिका में नजर आए.

दरअसल, सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो वह अपनी बीमार मां के पास बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल के उस कमरे में नजारा बिल्कुल अलग था. एक तरफ बिस्तर पर बीमार मां सायरा मुंडा लेटी थीं, जो कुछ वक्त से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही हैं. दूसरी तरफ अर्जुन मुंडा खड़े हैं, जिनके हाथ में उनकी पसंदीदा बांसुरी है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन मुंडा ने जैसे ही बांसुरी पर अपनी उंगलियां रखी और सुर छेड़े, वैसे कमरे का माहौल ही बदल गया. दर्द और थकान से भारी फिजा में बांसुरी की वह मीठी और सधी हुई धुन तैरने लगी. संगीत के उन शांत सुरों ने जैसे जादू कर दिया हो. कुछ पल पहले तक दर्द से कराहती या शांत लेटी मां ने आंखें खोलीं और उनके चेहरे पर एक सुकून भरी, मीठी सी मुस्कान बिखर गई. वह एकटक अपने बेटे को निहारने लगी. मां ने अपना कांपता हुआ हाथ उठाकर बेटे के सिर पर रखा और उसे आशीर्वाद दिया. यह पल वीडियो में कैद हो गया. इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स का दिल भर आया.

अर्जुन मंडा और उनकी मां के साथ के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि बहुत प्यारे और क्यूट अर्जुन मुंडा सर, आपकी मां के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं, जल्दी ठीक हो जाये. वहीं, एक और अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत खूबसूरत दृश्य, दुनिया में माता-पिता ही एकमात्र अमूल्य रत्न हैं, जो एक बार खो जाने के बाद दोबारा नहीं मिल सकते. इसी तरह वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिम्स में बच्चों के हार्ट का होगा मुफ्त इलाज और ऑपरेशन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी जानकारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES