SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, बिना हेलमेट थे सवार, CCTV खंगाल रही पुलिस

रांची के नामकुम के रामपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 01, 2026, 11:47 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 11:50 PM IST
Image Credit: रांची में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत (File- Photo)
Join

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई है. हादसा टाटा-रांची हाईवे पर रामपुर गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात भारी वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद वाहन बाइक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया.

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नामकुम थाना पुलिस को दी
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना नामकुम थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नामकुम थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को सड़क से हटाया.

चालक वाहन लेकर मौके से फरार
पुलिस के अनुसार, फिलहाल तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. उनकी पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजने की प्रक्रिया चल रही थी. टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. बाइक सवार युवकों में किसी ने हेलमेट नहीं पहना था.

CCTV खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. नामकुम पुलिस ने फरार वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.

बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त
पुलिस ने दुर्घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वाहन की पहचान होने के बाद उसके चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बाइक के नंबर के आधार पर मृतकों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है. हादसे के वास्तविक कारण और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES