SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झारखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, बेंगलुरु, केरल और तमिलनाडु से आएंगे 2000 विशेषज्ञ, मिलेगा 3 लाख तक वेतन

झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान असांरी ने जमशेदपुर में बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में बाहर से करीब 2000 डॉक्टर्स बुलाएं जाएंगे.

Edited By Shailendra
Published: Sep 02, 2026, 09:10 PM IST | Updated: Sep 02, 2026, 09:21 PM IST
Image Credit: इरफान अंसारी, हेल्थ मिनिस्टर, झारखंड सरकार (File- Photo)
Join

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने 1 सिंतबर, 2026 दिन मंगलवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने विभाग की नई योजनाओं की जानकारी शेयर की.

अन्य राज्यों से डॉक्टरों की नियुक्ति
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी पूरी करने के लिए बेंगलुरु, केरल और तमिलनाडु से लगभग 2,000 विशेषज्ञ डॉक्टरों को अनुबंध पर लाया जा रहा है. इन डॉक्टरों को 3 लाख रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा.

जमशेदपुर का विकास
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर शहर को एक प्रमुख मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की योजना है. इसके तहत एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल और कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. एमजीएम समेत सभी सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं.

एमजीएम कॉलेज में सीटों का विस्तार
इरफान अंसारी ने बताया कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिकल उपकरणों और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 600 करोड़ रुपए का फंड मंजूर हुआ है. इसके साथ ही एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर 250 और पीजी (PG) की सीटें 150 की जाएंगी.

अस्पताल प्रबंधन और जवाबदेही
झारखंड हेल्थ मिनिस्टर ने कहा कि एमजीएम में लिफ्ट और वेंटिलेटर की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा. डॉक्टरों की गैरहाजिरी के कारण हुई मरीजों की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

डिजिटल हेल्थ और एआई
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल रूप देने के लिए गूगल के साथ समझौता (MoU) किया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग बढ़ाया जाएगा. वहीं, रांची में बन रहे रिम्स 2 (RIMS 2) को राज्य के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य केंद्र माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES