SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रांची जेल में बंद 20 साल के युवक से 3 बार गैंगरेप, पूरी घटना जानेंगे तो खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 पर FIR

रांची के बिरसा मुंडा जेल में 20 वर्षीय विचाराधीन बंदी के साथ सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है. जेल अधीक्षक और डॉक्टर समेत 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही पूरे मामले की जांच सिटी एसपी को सौंपी गई है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 13, 2026, 13:40 IST | Updated: Nov 13, 2026, 13:50 IST
Image Credit: रांची के बिरसा मुंडा जेल में 20 वर्षीय बंदी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार (Photo- AI)
Join

झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक साख पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जेल के भीतर एक 20 वर्षीय विचाराधीन बंदी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ तीन अलग-अलग मौकों पर सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार (कस्टोडियल गैंगरेप) किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

इस गंभीर घटना को लेकर बुधवार देर शाम खेलगांव थाने में जेल अधीक्षक, जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर, वार्ड इंचार्ज और पुलिसकर्मियों समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. विलंब से सामने आए इस मामले के खुलासे के बाद से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण की जांच रांची के सिटी एसपी को सौंप दी है.

पुलिस सूत्रों और प्राथमिकी से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित मेकॉन कॉलोनी का रहने वाला है. वह एक आपराधिक मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में होटवार जेल में बंद था, जिसे रांची की अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद बीते 12 जून को जेल से रिहा किया गया था. जेल की चारदीवारी के भीतर झेली गई अमानवीय प्रताड़ना और दरिंदगी के कारण वह गहरे मानसिक आघात (ट्रॉमा) से गुजर रहा है. उसकी नाजुक मानसिक स्थिति को देखते हुए वर्तमान में उसका इलाज रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में चल रहा है.

काफी समय तक गहरे सदमे में रहने के बाद हाल ही में उसने अपने परिजनों को जेल के भीतर हुई इस खौफनाक आपबीती से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. खेलगांव थाने में दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक, जेल में बंद अपराधियों के एक शातिर गिरोह ने इस घिनौनी करतूत को तीन बड़े पर्वों- महाशिवरात्रि, रामनवमी और सरहुल की रातों में अंजाम दिया.

आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से 20 वर्षीय युवक को जबरन नशीला पदार्थ पिलाया, उसे महिलाओं के वस्त्र (साड़ी) पहनाए और फिर उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार किया. इस क्रूरता और मारपीट के कारण पीड़ित के निजी अंगों से गंभीर रक्तस्राव हुआ और उसे भारी शारीरिक व मानसिक चोटें आईं.

इस मामले में खेलगांव थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपियों को दो प्रमुख श्रेणियों में रखा गया है. पहली श्रेणी में वार्ड संख्या 14 और 15 के कई कुख्यात बंदी और कैंटीनकर्मी शामिल हैं, जिनमें पिंटू, अरविंद गुप्ता, साहिल अंसारी, साहिल साह, रबिसर लोहरा, पवन (कैंटीन बॉय), मंटू, धनेश्वर बढ़ई, शिव उरांव, बल्लू, रेहान गोलू, गोलू साव और पोगो को नामजद किया गया है.

वहीं, दूसरी श्रेणी में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज, जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर, और पुलिसकर्मी सिंह और संतोष उरांव जैसे जिम्मेदार लोक सेवकों को आरोपी बनाया गया है. इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर अपनी पेशेवर ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने, अपराधियों को संरक्षण देने और मामले को दबाने की कोशिश करने के गंभीर आरोप हैं.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़ित युवक ने इस अमानवीय प्रताड़ना से तंग आकर लिखित शिकायत वार्ड इंचार्ज को दी, तो उसने मदद करने के बजाय उसे गालियां दीं और उसका शिकायत पत्र फाड़कर फेंक दिया. इसके अलावा, दरिंदगी के कारण जब उसके निजी अंगों से रक्तस्राव हो रहा था और वह मदद के लिए जेल अस्पताल पहुंचा, तो वहां तैनात मेडिकल ऑफिसर ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसका इलाज करने से साफ इनकार कर दिया. यही नहीं, मानवाधिकारों और जेल मैनुअल को ताक पर रखते हुए 12 जून को रिहाई के समय नियमों के विपरीत उसकी कोई अनिवार्य मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई, ताकि यह काला राज छिपा रह सके.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: NO ENTRY! छठ पर्व के लिए रांची में बदला गया ट्रैफिक प्लान, रिंग रोड से चलेंगी भारी गाड़ियां, कई रास्तों पर रहेगी रोक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES