SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खाने का लालच देकर ले गया था चाचा... चाईबासा में 11 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

चाईबासा में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर जंगल में शव फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रह है कि चाचा ने बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ लेकर गया था.

Edited By Shailendra
Published: Nov 15, 2026, 15:04 IST | Updated: Nov 15, 2026, 15:17 IST
Image Credit: चाईबासा में 11 वर्षीय बच्ची की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी चाचा गिरफ्तार (Photo-AI)
Join

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकुरसाई गांव में एक 11 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी उसके चाचा सन्नी गोप को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर गांव के समीप स्थित जंगल से बच्ची का शव बरामद कर लिया है. मृतका की पहचान सिकुरसाई गांव निवासी लक्ष्मी गोप (11 वर्ष) के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, लक्ष्मी बीते गुरुवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी.

परिवारवालों का आरोप है कि उस दिन आरोपी सन्नी गोप बच्ची को खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच देकर अपने साथ घर से बाहर ले गया था. इसके बाद देर शाम तक बच्ची वापस घर नहीं लौटी. जब चिंतित परिजनों ने सन्नी गोप से बच्ची के बारे में पूछताछ की, तो उसने गुमराह करते हुए कहा कि वह लक्ष्मी को रास्ते में गांव के पास ही छोड़कर चला आया था.

परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला. किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने अंततः पुलिस को पूरे मामले की लिखित सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और संदेह के आधार पर शनिवार को आरोपी ताऊ सन्नी गोप को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की.

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने पास के जंगल में तलाशी अभियान चलाकर रविवार को मासूम लक्ष्मी का शव बरामद कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है.

फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे छिपे वास्तविक कारणों की तह तक जाने में जुटी हुई है, क्योंकि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने वारदात की स्पष्ट वजह नहीं बताई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और घटना से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें: 'भाभी डायन है...मेरे बेटे की मौत की जिम्मेदार', गिरिडीह में देवर ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES