SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गंगा के कटाव ने रोकी ट्रेनः 11 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, बाघ एक्सप्रेस समेत 3 का रूट बदला, भागलपुर पैसेंजर का आंशिक समापन

गंगा नदी के कटाव से ट्रेनों के परिचालन में खतरे की आशंका को देखते हुए रेल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. अब रेलवे ट्रैक के पास बोल्डर डालकर उसे सुरक्षित किया जा रहा है. राहत कार्य के साथ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि लंबी दूरी की तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

Edited By K. Raj Mishra
Published: Sep 30, 2026, 07:23 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 07:49 AM IST
Image Credit: साहिबगंज में गंगा के कटाव ने रोकी ट्रेन की रफ्तार (AI Photo)
Join

साहिबगंज में गंगा नदी के कटाव के कारण रेलवे पर बड़ा असर पड़ा है. कटाव से रेलवे ट्रैक प्रभावित होने के चलते करीब 11 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि बाघ एक्सप्रेस समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व रेलवे मालदा मंडल के महाराजपुर के झुंझरी पुल के पास पोल नंबर 219/32 के समीप गंगा का कटाव तेजी से बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. रेलवे की टीम कटाव रोकने के लिए बोल्डर एवं गिट्टी का छिटाव कर रही है.

गंगा में कटाव इतना खतरनाक स्तर पर है कि रेलवे लाइन से नदी की दूरी महज 13 मीटर रह गई है. स्थिति को देखते हुए रेलवे कर्मी तेजी से कटावरोधी कार्य में जुटे हुए हैं. इसके साथ साथ पूर्व रेलवे ने सावधानी बरतते हुए एक दर्जन ट्रेन को तत्काल रद्द कर दिया है, जबकि दर्जन भर ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर संचालन की जाएगी. पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवराम मांझी ने एक वीडियो मैसेज जारी करके यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि साहिबगंज–बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली एवं महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी के तटबंध के कटाव के कारण डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों का परिचालन स्थगित रहेगा.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

• 63401 साहिबगंज–मालदा टाउन मेमू
• 63421 आजीमगंज–साहिबगंज मेमू
• 63411 साहिबगंज–भागलपुर मेमू
• 63063 बर्द्धमान–साहिबगंज मेमू
• 53411 बरहरवा–साहिबगंज पैसेंजर
• 13427 हावड़ा–साहिबगंज एक्सप्रेस
• 63405 रामपुरहाट–साहिबगंज मेमू
• 63402 मालदा टाउन–साहिबगंज मेमू
• 63422 साहिबगंज–आजीमगंज मेमू
• 63412 भागलपुर–साहिबगंज मेमू
• 63064 साहिबगंज–बर्द्धमान मेमू
• 53412 साहिबगंज–बरहरवा पैसेंजर


इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

ट्रेनों का आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ

रिपोर्ट- पंकज वर्मा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES