)
बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिक्कत दे दी है. तूफान सोमवार और मंगलवार के बीच आधी आंध्र के तट से टकरा गया. तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि वेस्टर्न सेंट्रल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से गुजरने के बाद मुरासु देर रात करीब एक बजे व्यूनेल्लोर और नरसपुर के बीच ओंगोल के दक्षिण में तट से टकराया.
लैंडफॉल की प्रक्रिया के दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने लगीं. विभाग ने कहा तूफान की लैंडफॉल की प्रक्रिया के दौरान झोंकों की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई. तूफान की चेतावनी को देखते हुए राज्य में पहले प्रशासन अलर्ट हो गया था. बड़ी संख्या में तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. उड़ानों को लेकर एयरलाइन कंपनियों ने एडवाइजरी जारी की है. जानकारी के अनुसार, 18 उड़ानों को रद्द भी किया गया है. किसी भी आपात स्थिति में लोगों से इमरजेंसी नंबर 112 पर संपर्क करने को कहा गया है.
गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पहले बंगाल की खाड़ी से ही उठे तूफान अर्नब ने आंध्र और ओडिशा के तटीय इलाकों में जमकर तबाही मचाई थी. इस चक्रवाती तूफान के एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर तूफान मुरासु ने दस्तक दे दी. आईएमडी ने बताया कि सबसे पहले तूफान सोमवार शाम पांच बजे तक पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर से उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था. ऐसे में आईएमडी ने अनुमान जताया था कि आज तड़के सुबह लैंडफॉल हो सकता है, लेकिन देर रात ही तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Heavy rainfall accompanied by very strong winds prevail in the coastal region of Ongole amid the impact of Cyclone Murasu. https://t.co/l5C93L7Lgu
— ANI (@ANI) November 2, 2026
आईएडी ने बताया कि तटीय आंध्र के तटीय इलाकों में 1 से 1.5 मीटर ऊंची तूफानी लहरें आने की संभावना है. विभाग का कहना है कि लहरें ज्वार से ऊपर उठकर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा भी पैदा कर सकती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. प्रशासन का कहना है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं.

चक्रवाती तूफान मुरासु का सीधा असर उड़ानों पर भी पड़ा है. ऐसे में इंडिगो, एअर इंडिया समेत कई एयरलाइन कंपनियों ने अपनी उड़ानों को रद्द किया है. ट्रेनों की आवागमन पर भी सीधा प्रभाव देखने को मिला है. लोगों से बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. तूफान मुरासु के प्रभाव से जुड़े पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...
आंध्र प्रदेश की IMD की निदेशक के. नागरात्ना ने कहा कि फिलहाल, भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 15.45 डिग्री अक्षांश और 80.25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित है. यह ओंगोल से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, बापटला से 60 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, कवाली से 70 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व और नेल्लोर से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में है. ओंगोल के पास लैंडफॉल (तूफान का तट से टकराने) की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो अगले 1 से 2 घंटों तक जारी रहने की संभावना है. इस तूफान के साथ चलने वाली हवाओं की गति फिलहाल 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो कभी-कभी 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुँच रही है.
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh: K Nagaratna, Director of the state IMD, says, "At present the severe cyclonic storm Murasu lies over 15.45 degrees latitude and 80.25 degrees east longitude and it's nearly 20 kilometers east southeast of Ongole, 60 kilometers south southwest of Bapatla and 70 kilometers north northeast of Kavalli and 100 kilometers around north northeast of Nellore and the landfall process that is already happening near to Ongole is likely to continue for next 1 to 2 hours and this gale winds associated at present with this system are continuing to be 100 to 110 kilometers per hour at times 120 kilometers per hour... In association with the severe cyclonic storm, there is likely of heavy rainfalls occurring in the coastal Andhra Pradesh, south coastal Andhra Pradesh... Red warnings have been issued to Krishna, Guntur, Bapatla, Palnadu, NTR, and Prakasam... Fishermen are advised not to venture into the sea even on today till 4th November morning and there is total suspension of offshore and onshore operations till the operations are reviewed as per the warnings of IMD. It is better to follow IMD updates and further advices till the cyclonic storm has been weakened."
— ANI (@ANI) November 3, 2026
पश्चिम गोदावरी, एलुरु, कृष्णा, एनटीआर और गुंटूर जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा बापटला, पलनाडु, मरकापुरम, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है.
चक्रवात 'मुरासु' के तट से टकराने की प्रक्रिया अभी चल रही है. उम्मीद है कि अगले दो घंटों में यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. पिछले छह घंटों से यह चक्रवात 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. फिलहाल यह चक्रवात ओंगोल से 20 किमी, बापटला से 60 किमी, कावली से 70 किमी, नेल्लोर से 110 किमी और मछलीपट्टनम से 130 किमी दूर स्थित है. माना जा रहा है कि यह चक्रवात ओंगोल के पास तट से टकराएगा. तट से टकराते समय 100–120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात 'मुरासु' के टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ओंगोल के पास कोथापटनम बीच इलाके में भारी बारिश के साथ-साथ बहुत तेज़ हवाएं चल रही हैं; चक्रवात के तट से टकराने के दौरान तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं देखी जा रही हैं.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: The landfall process of Cyclone Murasu has started along the South Andhra Pradesh coast. Heavy rainfall accompanied by extremely strong gale winds is lashing the Kothapatnam Beach area near Ongole, with strong winds witnessed along the coastline as the cyclone makes landfall.
— ANI (@ANI) November 3, 2026
भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और आज सुबह 03:30 से 05:30 बजे (IST) के बीच ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार किया. इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा थी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई.
The Severe Cyclonic Storm MURASU moved north-northwestwards and crossed the south Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur, close to Ongole (near Latitude 15.53°N and Longitude 80.22°E) during 0330 to 0530 hours IST of today, with wind speed of 100-110 kmph gusting to 120 kmph.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 3, 2026
तूफान मुरासु को लेकर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी अलर्ट जारी किया गया है. ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के आयुक्त जी.एस. समीरन ने कहा कि पिछले दो दिनों से ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन चक्रवात के प्रभावों को कम करने के लिए सभी उपायों की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह चक्रवात गंभीर चक्रवात बन गया है, जो जमीन पर आने वाला है. उनका कहना है कि इसका लैंडफॉल आंध्र प्रदेश में ओंगोल के पास हो चुका है.चेन्नई और तिरुवल्लुर का कुछ हिस्सा आंध्र प्रदेश के करीब है, ऐसे में तैयारियों पर खास बल दिया जा रहा है.
चक्रवात 'मुरासु' के असर से शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. सोमवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.
#WATCH | Vijayawada, Andhra Pradesh: Rainfall lashes several parts of the city under the influence of Cyclone Murasu. Continuous downpour since late Monday night is causing inconvenience to commuters. https://t.co/MANmiNg3PA
— ANI (@ANI) November 3, 2026
चक्रवात 'मुरासु' के असर के कारण आज गन्नवरम हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. उड़ानों के रद्द होने से विजयवाड़ा आने-जाने वाले यात्री प्रभावित हुए हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जांच लें. चक्रवात के खतरे और खराब मौसम की संभावना को देखते हुए एयरलाइन एहतियाती कदम उठा रही है.
चक्रवात 'मुरासु' के असर के चलते, प्रकाशम जिले के कोथापटनम बीच इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश जारी है. मुरासु का असर आंध्र के अलग-अलग जिलों में देखने को मिल रहा है.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Heavy rainfall accompanied by very strong winds continues to lash the Kothapatnam Beach area in Prakasam district amid the impact of Cyclone Murasu. https://t.co/uP1MpLLRP4
— ANI (@ANI) November 3, 2026
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरसु' (Murasu) इस समय बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में, दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के बहुत करीब, ओंगोल से लगभग 20 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित है. तूफान के तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी है और अगले दो घंटों तक नेल्लोर और नरसापुर के बीच (ओंगोल के पास) इसके जारी रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों के साथ 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, सामान्य ज्वार-भाटा के स्तर से लगभग 1.0-1.5 मीटर ऊंची समुद्री लहरें (स्टॉर्म सर्ज) उठ सकती हैं, जिससे इस क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी भर सकता है.
Andhra Pradesh: Severe Cyclonic Storm Murasu is currently positioned over the Westcentral Bay of Bengal, very close to the south Andhra Pradesh coast, about 20 km east-southeast of Ongole. The landfall process continues and is likely to continue for the next two hours between Nellore and Narsapur, close to Ongole, with wind speeds of 100-110 kmph gusting to 120 kmph. Heavy rainfall is likely over South Coastal Andhra Pradesh during the next 12 hours. Storm surge of about 1.0-1.5 metres above astronomical tide is also likely to inundate low-lying areas of the region: IMD
— ANI (@ANI) November 3, 2026
चक्रवात 'मुरासु' के असर से पुडुचेरी में आधी रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. चक्रवात के बाहरी हिस्से (रेन बैंड्स) का असर फिलहाल उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी पर पड़ रहा है. IMD ने अनुमान जताया है कि यह चक्रवात और अधिक तीव्र होकर एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' (very severe cyclonic storm) का रूप ले लेगा. 3 नवंबर की तड़के, यह आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के पास से गुजरेगा.
#WATCH | Puducherry: Continuous rainfall has been reported in Puducherry since midnight under the impact of Cyclone Murasu, affecting normal life. The outer rain bands of the cyclone are currently affecting North Tamil Nadu and Puducherry. The IMD has forecast that the cyclone will intensify into a very severe cyclonic storm and cross the Andhra Pradesh coast between Nellore and Narsapur, near Ongole, during the early hours of November 3.
— ANI (@ANI) November 2, 2026
चक्रवात 'मुरासु' के असर के चलते, ओंगोल के तटीय इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है. आईएमडी ने कहा कि ये बारिश अगले 12 घंटे तक जारी रहेगी.
#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Heavy rainfall accompanied by very strong winds prevail in the coastal region of Ongole amid the impact of Cyclone Murasu. https://t.co/l5C93L7Lgu
— ANI (@ANI) November 2, 2026
आईएमडी ने बताया कि इस तूफान के कारण दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 12 घंटे बारिश का दौर देखने को मिलेगा. विभाग ने कहा कि तूफान के कारण बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में सबसे अधिक बारिश देखने को मिल सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, तटीय इलाकों में तूफान मुरासु के कारण भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने कहा कि मंगलवार सुबह तक समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी आशंका हैं.