App
Live Now

LIVE: तूफान 'अर्नब' का 3 घंटे जारी रहेगा लैंडफॉल, ओडिशा,आंध्र और झारखंड में स्कूल बंद; फ्लाइट्स-ट्रेनें भी रद्द

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब की दस्तक देखने को मिल रही है. तूफान के दौरान हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. तूफान को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है. मौसम विभाग लगातार तूफान की परिस्थियों पर नजर बनाए हुए है.

LIVE: तूफान 'अर्नब' का 3 घंटे जारी रहेगा लैंडफॉल, ओडिशा,आंध्र और झारखंड में स्कूल बंद; फ्लाइट्स-ट्रेनें भी रद्द
Image Credit: आंध्र-ओडिशा और झारखंड में तूफान अर्नब का असर देखने को मिल रहा. (फोटो- एआई)

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है. मौसम विभाग कहना है कि चक्रवात के लैंडिंग की प्रक्रिया अगले 3 से 4 घंटे जारी रह सकती है. इस तूफान के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग तूफान पर पल-पल की नजर बनाए हुए है. विभाग ने बताया कि बुधवार तड़के 5 बजे के करीब तूफान अर्नब का बीच विशाखापत्तनम के पास लैंडफॉल शुरू हुआ. चक्रवात का केंद्र बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में, बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के दक्षिण में स्थित था. 

इस चक्रवाती तूफान को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. मौसम विभाग को आशंका है कि तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है. रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द किया है. तूफान के कारण  विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर उड़ाने भी प्रभावित हुई हैं. बता दें कि देर रात बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए. 

बनाए गए 4000 साइक्लोन शेल्टर

इस तूफान के अलर्ट के बाद से सरकार एक्शन मोड में रही. तटीय इलाकों से लोगों को निकाल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कुल 4,000 से ज्यादा साइक्लोन शेल्टर बनाया गया है, जहां पर लोग रह रहे हैं. साइक्लोन की पल-पल की स्थिति पर मौसम विभाग नजर बनाए हुए है. तूफान को देखते हुए रेलवे ने 50 ट्रेनों को रद्द किया है. इसके अलावा 21 से अधिक विमानों की उड़ान पर सीधा असर देखने को मिल रहा है.

स्कूल-कॉलेज बंद

ओडिशा में मंगलवार (27 अक्टूबर) से लगातार बारिश हो रही है. इस कारण राज्य के 16 जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेज को बंद किया गया है. ओडिशा सरकार ने बताया कि 30,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. तूफान का असर न केवल दक्षिण भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी तक बारिश होगी. 

तूफान अर्नब से जुड़ी कुछ खास बातें

  • एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी: तूफान अर्बन को देखते हुए एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को अहम एडवाजरी जारी की है. कंपनी ने यात्रियों को बताया कि चक्रवात 'अर्नब' के कारण मौसम खराब हो सकता है, जिसका असर विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ सकता है. एयरलाइन ने यात्रियों से अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहने की सलाह दी.
  • सरकार एक्शन मोड में: इस तूफान को देखते हुए सरकार भी एक्शन मोड में है. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWWs) और सहायिकाओं (AWHs) को अपने-अपने इलाकों में ही रहने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही लाभार्थियों को पोषण संबंधी मदद मिलती रहे, इसके लिए सूखा राशन (Dry Ration) या 'टेक-होम राशन' (THR) सीधे उनके घर तक पहुंचाया जाएगा.
  • मीडिया के लिए सलाह: तूफान की कवरेज के लिए जा रहे मीडिया कर्मियों के साथ मीडिया आउटलेट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए भी सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है. सरकार ने कहा कि इस तूफान से जुड़ा कोई गलत तथ्य और बिना स्पष्ट जानकारी के पूर्वानुमान और चेतावनी न फैलाएं. तूफान अर्नब से जुडी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें... 
28 Oct 2026 08:03 IST (IST)

चक्रवाती तूफान अर्बन का गंभीर असर

आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'अर्नब' के असर को देखते हुए, कोनासीमा के जिला कलेक्टर डॉ. आर. महेश कुमार ने निवासियों से दोपहर तक घरों के अंदर ही रहने की अपील की है. प्रशासन उखड़े हुए पेड़ों और गिरे हुए बिजली के खंभों को हटाने का काम कर रहा है और जरूरी सेवाओं को बहाल करने में जुटा है. प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है, राहत कार्यों की निगरानी कर रहा है और लोगों को सलाह दे रहा है कि वे बेवजह बाहर न निकलें और क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों से दूर रहें.

 

28 Oct 2026 07:33 IST (IST)

विजयवाड़ा में भारी बारिश से बिगड़े हालात

चक्रवात 'अर्नब' के कारण विजयवाड़ा शहर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और भारी बारिश हुई. लोगों को सलाह दी गई है कि आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें.

 

28 Oct 2026 07:30 IST (IST)

2 घंटे बाद आंध्र में दाखिल होगा तूफान

चक्रवात 'अर्नब' पर ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि यह प्रक्रिया तड़के करीब 1:30 बजे काकीनाडा के पास शुरू हुई और आंध्र प्रदेश राज्य की ओर बढ़ने लगी. यह प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि मिली ताजा जानकारी के अनुसार, यह सिस्टम अभी एक ही जगह पर रुका हुआ है. उम्मीद है कि यह आगे बढ़ना शुरू करेगा और इसे पूरी तरह से आंध्र प्रदेश राज्य के अंदर दाखिल होने में अभी 2 से 2.5 घंटे का समय और लगेगा. 

 

28 Oct 2026 07:19 IST (IST)

आरके बीच पर चल रहीं तेज हवाएं

चक्रवात अर्नब के और तेज होने के साथ विशाखापत्तनम के आरके बीच (RK Beach) पर तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें देखी जा रही हैं. इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी.

 

28 Oct 2026 07:11 IST (IST)

तूफान के कारण कई उड़ानें रद्द

एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर के लिए दिल्ली-विशाखापत्तनम रूट पर छह उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है. इसके अलावा, 28 अक्टूबर के लिए दिल्ली-विजयवाड़ा-दिल्ली रूट की उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं. इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 उड़ानें रद्द की हैं, जिनका मुख्य असर विशाखापत्तनम को हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा से जोड़ने वाली सेवाओं पर पड़ा है. एयरलाइन ने अपनी वाराणसी-बैंकॉक और बैंकॉक-विशाखापत्तनम उड़ानें भी रद्द कर दी हैं. 

 

28 Oct 2026 06:59 IST (IST)

घरों में घुसा समंदर का पानी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों पर चक्रवात कहरबनर टूटा है. इस तूफान के कारण भारी तबाही देखने को मिली. रिहायशी इलाकों में समुद्र का पानी घुसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे कई परिवार संकट में हैं.

 

28 Oct 2026 06:58 IST (IST)

लोगों से पुलिस की खास अपील

चक्रवात के कारण पैदा हुई स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और जलमग्न इलाकों से दूर रहें. इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि किसी खतरनाक परिस्थिति में फंसे होने पर नागरिक 112 पर संपर्क करें. 

28 Oct 2026 06:56 IST (IST)

बड़े-बड़े पेड़ जमीन पर गिरे

विशाखापत्तनम में चक्रवात के कारण चल रही तेज़ हवाओं की वजह से AU कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन के पास एक पेड़ उखड़ गया. इस भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले कुछ घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी.

 

28 Oct 2026 06:54 IST (IST)

6,000 बिजली के खंभे उखड़ गए

चक्रवात अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में बिजली के लगभग 6,000 खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. 

28 Oct 2026 06:46 IST (IST)

तटीय इलाकों में भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के आने से पहले से लेकर इसके लैंडफॉल की प्रक्रिया तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के अनुसार, कन्नूरीपालेम में 261.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद थाडी गांव (245.75 मिमी), परवाडा (245.25 मिमी), अचुतापुरम (238.75 मिमी), बुचय्यापेटा (222.25 मिमी), कोडुरु (215 मिमी), अनाकापल्ले (212.25 मिमी) और गंधवरम (211.5 मिमी) दर्ज की गई। नरसिंगाबिल्ली (206.5 मिमी) बारिश दर्ज की गई. 

28 Oct 2026 06:36 IST (IST)

तेज हवाओं ने मचाया तांडव

चक्रवात के तट से टकराने के बाद, कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं. सड़कें काफी हद तक पानी में डूबी हुई हैं, इसलिए लोग सुरक्षा के लिए घरों के अंदर ही रह रहे हैं.

 

28 Oct 2026 06:35 IST (IST)

तीन घंटे चलेगी लैंडफॉल की प्रक्रिया

महातूफान अर्नब की लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है. मौसम विभाग का कहना है कि भीषण चक्रवाती तूफान का केंद्र तट के बहुत करीब है और अगले 3 घंटों तक इसके तट से टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया जारी रहेगी.

 

28 Oct 2026 06:32 IST (IST)

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे बीच रोड और सीथाम्मधारा का रास्ता अवरुद्ध हो गया. 

 

28 Oct 2026 06:32 IST (IST)

आंध्र प्रदेश में बनाए गए 2 हजार से अधिक राहत सिविर

चक्रवात को देखते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि राज्य में 2,199 चक्रवात आश्रय स्थल (साइक्लोन शेल्टर) चिह्नित किए गए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की योजना तैयार की गई है. इसमें बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है. उन्होंने बताया कि 2,360 गर्भवती महिलाओं को पहले ही चिकित्सा केंद्रों में पहुँचा दिया गया है.

28 Oct 2026 06:32 IST (IST)

चक्रवाती तूफान अर्नब का लैंडफॉल

चक्रवाती तूफान अर्नब के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. IMD के मुताबिक, यह चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच पार करेगा. इस दौरान तेज स्पीड से हवा चल रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More