SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जाकिर को झटका: IRF पर चला कानून का कोड़ा, केंद्र ने राज्यों-UT's को दी सीधे एक्शन लेने की पावर

केंद्र की मोदी सरकार ने भगोड़े जाकिर नाइक के संगठन IRF के खिलाफ कार्रवाई का दायरा और बढ़ा दिया है. नए प्रावधान के तहत अब राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश भी संगठन के वित्तीय संसाधनों और परिसरों पर UAPA के तहत कार्रवाई कर सकेंगे. ये फैसला IRF पर प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 27, 2026, 10:42 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:05 IST
Image Credit: (X)
Join

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 यानी UAPA की कुछ धाराओं के तहत कार्रवाई करने की शक्तियां दी हैं. मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को UAPA की धारा 7 और 8 के तहत IRF के खिलाफ शक्तियों का इस्तेमाल करने का अधिकार दिया है. UAPA की धारा 7 और 8 केंद्र सरकार को धारा 3 के तहत गैरकानूनी घोषित किए गए किसी संगठन के वित्तीय संसाधनों और उसके इस्तेमाल में आने वाली संपत्तियों/परिसरों पर रोक लगाने की शक्ति देती हैं.

जाकिर को डबल झटका

मंत्रालय ने 26 नवंबर की देर रात जारी अधिसूचना के जरिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को UAPA की धारा 7 और 8 के तहत ये शक्तियां सौंपीं.

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब 13 नवंबर को मंत्रालय ने UAPA के तहत IRF पर लगा पांच साल का प्रतिबंध लगातार तीसरी बार बढ़ाया था.

पहले बैन बढ़ा अब गिरी ये गाज!

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, 'गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 42 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार निर्देश देती है कि धारा 7 और 8 के तहत उसके द्वारा इस्तेमाल की जा सकने वाली सभी शक्तियों का इस्तेमाल राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भी उक्त गैरकानूनी संगठन के संबंध में कर सकेंगे.'

गौरतलब है कि इसी महीने गृह मंत्रालय ने IRF को एक गैरकानूनी संगठन घोषित करते हुए उस पर लगा प्रतिबंध पांच सालों के लिए और बढ़ाते हुए कहा था, 'IRF ऐसी तमाम गतिविधियों में शामिल रहा है, जो भारत की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक हैं. इससे शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने के साथ देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नुकसान पहुंचने की आशंका है.'

मलेशिया में छिपा है नाइक

IRF की स्थापना फरवरी 1991 में मुंबई में जाकिर नाइक ने की थी. बाद में नाइक भारत छोड़कर मलेशिया चला गया, जहां उसे स्थायी निवास मिला. गृह मंत्रालय ने 17 नवंबर 2016 को UAPA की धारा 3(1) और 3(3) के तहत IRF को गैरकानूनी संगठन घोषित कर उस पर पांच साल का प्रतिबंध लगाया था. इसके बाद 15 नवंबर 2021 को प्रतिबंध को आगे बढ़ाया गया.

भारतीय अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों ने जाकिर नाइक और IRF पर भड़काऊ भाषण देने तथा समुदायों के बीच धार्मिक दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

मंत्रालय ने 13 नवंबर को UAPA की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए IRF पर प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की थी.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES