SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाल पकड़कर घसीटा, चीखती रही लड़की... और फिर ट्रायल रूम में रेत दिया गला; दिल्ली के इस मर्डर ने दहला दिया दिल

दिल्ली के मोती नगर में एक हमलावर ने कपड़ों के शोरूम में घुसकर वहां काम करने वाली लड़की को बाल पकड़कर घसीटा. इसके बाद ट्रायल रूम में ले जाकर उसका गला रेतकर मर्डर कर दिया. इस मर्डर का वीडियो आने से सब दहल गए हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 15, 2026, 23:51 IST | Updated: Nov 15, 2026, 23:54 IST
Image Credit: फोटो में बायें ओर मर्डर का आरोपी सूरज और दाहिनी ओर मृतका शबनम (फाइल फोटो)
Join

दिल्ली के मोती नगर में कपड़ों के शोरूम में 18 साल की लड़की के मर्डर ने हर किसी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है. पश्चिमी दिल्ली के इस इलाके में हुई यह वीभत्स घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. हमलावर से बचने के लिए लड़की इधर-भागती रही लेकिन आरोपी ने उसे बालों से पकड़कर गला रेतकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है.

सीसीटीवी में दिखा मर्डर का खौफनाक मंजर

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 29 साल का आरोपी सूरज बेरहमी से शबनम पर हमला कर रहा है. शबनम चीखती है और भागने की कोशिश करती है. खुद को बचाने के लिए वह फर्श पर बैठकर वार रोकने की नाकाम कोशिश करती है. लेकिन हमलावर का दिल नहीं पसीजता. इसके बाद वह उसे बालों से पकड़कर घसीटते हुए ट्रायल रूम में ले जाता है और वहां उसका गला रेत देता है.

दोस्ती में आई खटास और पुरानी शिकायतें

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शबनम और सूरज के बीच दोस्ती थी. लेकिन पिछले कुछ महीनों से इनके रिश्ते में खटास आ गई थी. इसके बाद ही आरोपी ने शोरूम में घुसकर सरेआम मर्डर कर डाला. पुलिस अब इस बात की भी गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस खौफनाक कदम के पीछे कोई पुराना विवाद या प्रेम प्रसंग था. वहीं शबनम के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले भी शबनम के साथ मारपीट की थी, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

कैसे खुला खौफनाक राज?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार की शाम करीब सवा छह बजे हुई. उस वक्त शबनम शोरूम में अपना फोन इस्तेमाल कर रही थी. इसके बाद शाम साढ़े सात बजे के आसपास जब शोरूम मालिक को वह कहीं नजर नहीं आई, तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने शबनम की एक पुरानी महिला बॉस को फोन कर इसकी जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- पुणे से आई एयर होस्टेस का MP-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मर्डर, लूट के लिए नकाबपोशों ने पीठ पर किए 4 वार! दोनों राज्यों में हड़कंप

इसके साथ ही, अपने मोबाइल पर शोरूम के सीसीटीवी फुटेज भी देखे. उसमें पता चला कि आरोपी शख्स शबनम को पीटता दिख रहा है. वह उसके बाल पकड़कर बाहर की ओर ले जाता हुआ दिखा, लेकिन शबनम बाहर नहीं आई थी. शक गहराने पर वे लोग रात करीब साढ़े आठ बजे फिर से शोरूम पहुंचे और अंदर तलाश शुरू की.

ट्रायल रूम के दरवाजे के नीचे से बह रहा था खून

तभी उनकी नजर ट्रायल रूम के बाहर पड़े शबनम के दुपट्टे और दरवाजे के नीचे से बह रहे खून पर पड़ी. रात करीब नौ बजे जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर शबनम का खून से सना शव मिला. बॉडी के पास ही एक चाकू भी पड़ा था. यह देखकर सभी सन्न रह गए.

इस मर्डर की तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के मोर्चरी में भिजवाया. सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू के आधार पर रविवार को आरोपी सूरज को धर दबोचा गया. पुलिस अब उससे हत्याकांड की वजह जानने और घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES