SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीता के नाम पर घमासान, आजाद ने छेड़ा नया संग्राम: बोले-अग्निपरीक्षा के बावजूद भगवान राम ने त्यागा, कभी राम मंदिर नहीं जाऊंगा

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि वह कभी भी अयोध्या स्थित राम मंदिर नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि मैं माता सीता के जन्मस्थान से आता हूं और अग्निपरीक्षा के बावजूद भगवान राम ने माता सीता का त्याग कर दिया.

Written By Rachit Kumar
Published: Nov 11, 2026, 09:58 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:12 AM IST
Image Credit: कीर्ति आजाद ने बीजेपी पर हमला बोला है.
Join

तृणमूल कांग्रेस से सांसद कीर्ति आजाद ने विवादित बयान दिया है. भगवान राम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा है कि वह कभी भी अयोध्या स्थित राम मंदिर नहीं जाएंगे. उनका कहना है कि माता सीता ने अग्निपरीक्षा दी, बावजूद इसके भगवान राम ने उनको त्याग दिया था.

आजाद ने बीजेपी पर हमला बोला और पार्टी पर राम मंदिर का बार-बार जिक्र करके राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वह कामाख्या मंदिर तो गए हैं, लेकिन कभी अयोध्या के राम मंदिर नहीं गए और भविष्य में भी वहां जाने का उनका कोई इरादा नहीं है.

अखिलेश के प्रस्तावित दौरे के बीच आया बयान

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर जाने के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है.

बयान में आजाद ने कहा, 'मैं माता सीता के जन्मस्थान से आता हूं. माता सीता को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थी, और उसमें सफल होने के बाद भी उन्हें त्याग दिया गया. क्या किसी इंसान के लिए अपनी पत्नी के साथ ऐसा बर्ताव करना सही है. उससे अग्निपरीक्षा लेना और फिर उसके सफल होने के बाद भी उसे छोड़ देना? यह बिल्कुल सही नहीं है. मैं कामाख्या मंदिर और त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाता हूं. तो क्या इसका मतलब यह है कि मैं हिंदू नहीं हूं?'

'मैं राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा'

आजाद ने कहा,'मैं राम मंदिर नहीं गया हूं, और न ही कभी जाऊंगा. मैं मथुरा जाऊंगा.' उन्होंने BJP पर राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. साथ ही यह भी कहा कि पार्टी देश में 'राम राज्य' के आदर्शों को स्थापित करने में विफल रही है. उन्होंने आगे कहा,'वे यह सब राजनीति के लिए कर रहे हैं और हर मंदिर में लूटपाट और चोरी करवा रहे हैं. उनके पास राम के अलावा कोई और मुद्दा ही नहीं है. BJP देश में राम राज्य नहीं, बल्कि रावण राज्य ले आई है.'

BJP पर करारा हमला बोलते हुए आजाद ने कहा,'मुझे समझ नहीं आता कि जो बीजेपी जबरन वसूली और चंदा चुराने जैसे कामों में शामिल है, वह राम मंदिर की बात क्यों करती रहती है. मैं राम मंदिर नहीं गया हूं; मैं कामाख्या मंदिर गया हूं. क्या वे यह कहना चाहते हैं कि जो शख्स देवी कामाख्या की पूजा करता है, वह हिंदू नहीं है? मैं देवी कामाख्या की पूजा करता हूं, लेकिन मैं राम मंदिर नहीं गया हूं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES