SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली के स्कूल में 9 साल की मासूम की मौत: सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट से 5 सवालों में जानिए बच्चों में क्यों बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले?

दिल्ली में तीसरी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की स्कूल में अचानक मौत हो गई. बच्ची की इस तरह की मौत के लिए हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है. छोटे बच्चों में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले हर किसी को डरा रहे हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 04, 2026, 06:14 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:49 PM IST
Image Credit: छोटे बच्चों को हार्ट अटैक से बचाने के लिए कॉर्डियोलॉजिस्ट ने दिए टिप्स
Join

दिल्ली के मयूर विहार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वहां के लवली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी क्लास की छात्रा (9 साल) की हार्ट अटैक से मौत हो गई. स्पोर्ट्स पीरियड के बाद क्लास में वापस लौटी बच्ची अच्छी भली सी क्लास में खड़ी थी. तभी अचानक से वो जमीन पर धड़ाम से गिर गई. बच्ची के गिरते ही क्लास में मौजूद टीचर और बच्चों ने उसे दौड़कर उठाया. लेकिन कुछ ही देर में बच्ची बेजान हो गई. स्कूल का स्टाफ उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है.

हैदराबाद में मैराथन के तुरंत बाद इंजीनियर की मौत

ऐसी ही एक घटना हैदराबाद में सामने आई, जहां पर गाचीबोवली स्टेडियम में मैराथन पूरी करने के तुरंत बाद, IBM के एक 36 वर्षीय कर्मचारी की गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान कोमिनेनी गोपी के रूप में हुई है. वे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और मणिकोंडा की अलकापुर कॉलोनी में रहते थे. उन्होंने स्टेडियम में NEB द्वारा आयोजित मैराथन में हिस्सा लिया था.

हार्ट अटैक से बच्चों की मौतें

यह पहला मामला नहीं है, जब किसी छोटे बच्चे में इस तरह हार्ट अटैक देखने को मिला हो. नवंबर 2026 में कंपोज़िट स्कूल में चौथे क्लास के बच्चे निहाल की मौत हो गई थी. फरवरी 2026 में गोटन कस्बे में 5वीं क्लास की बच्ची दिव्या की मौत भी ऐसे ही हुई थी. सितंबर 2024 में लखनऊ में तीसरी क्लास की छात्रा मानवी की मौत हुई थी. दिसंबर 2024 में बागपत में 7 साल की बच्ची अपेक्षा की मौत हो गई थी.

इस मुद्दे पर जी न्यूज ने सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. संकेत गर्ग से पैनल चर्चा कर इस तरह बच्चों की जान जाने की वजह जानने की कोशिश की. आइए, आपको बताते हैं कि डॉक्टर ने इन मामलों की क्या बड़ी वजह बताई और इनसे बचने के लिए क्या तरीके सुझाए?

सवाल 1. अगर कोई बच्चा अचानक बेसुध हो जाए तो क्या सीपीआर देना ठीक रहता है?

जवाब: सीपीआर के बारे में हर किसी को जानना चाहिए. यह संकट में आपकी जान बचा सकता है. इससे नाजुक समय में बच्चे की सांस वापस लौटाई जा सकती है. जिससे उसे समय रहते अस्पताल तक पहुंचाने और वहां पर इलाज का समय मिल जाता है.

सवाल 2. इतने छोटे बच्चे में हार्ट अटैक की समस्या क्यों आई. क्या इसमें स्कूल ओर से लापरवाही हुई?

जवाब: ऐसे मामलों में लापरवाही की बात कहना मुश्किल है. इस तरह के अधिकतर मामले में बच्चों को जन्म से ही दिल में कोई बीमारी हो रही होती है. उसके दिल में इलेक्ट्रिकल डिस्टर्बेंस होती है. इसके साथ ही एचओसीएम के मामले भी बच्चों में हार्ट अटैक के जिम्मेदार होते हैं. इस मामले में संभावना है कि उसे शायद बचपन से ही दिल से जुड़ी कोई बीमारी रही होगी. जिसका वक्त रहते पता नहीं लग पाया होगा.

सवाल 3. छोटे बच्चों में दिल से जुड़ी बीमारी का पता कैसे लगाया जा सकता है?

जवाब: अगर बच्चे में किसी तरह के लक्षण न दिखे तो हरेक छोटे बच्चों की स्क्रीनिंग करवाना बहुत मुश्किल होता है. लेकिन अगर उसके शरीर पर नीले निशान पड़ते हैं या सांस लेने में दिक्कत हो तो हार्ट स्पेशलिस्ट के पास ईको जांच करवा कर इसका पता लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूल में 9 साल की बच्ची की अचानक मौत, हार्ट अटैक की आशंका

सवाल 4. बच्चों को इस तरह के हार्ट अटैक से बचाने के लिए पैरंट्स क्या करें?

जवाब: अगर बच्चों में कभी बिना वजह चक्कर आए तो वे इसे इग्नोर न करें. यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत भी हो सकता है. ऐसे मामलों में किसी स्पेशलिस्ट डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए. ईको जांच के बाद काफी हद तक स्थिति क्लियर हो जाती है.

सवाल 5. क्या लाइफस्टाइल में बदलाव से बच्चों को ऐसी घटना से बचाया जा सकता है?

जवाब: बच्चों को खेलकूद के लिए प्रोत्साहित तो करें लेकिन ज्यादा फोर्स न करें. बच्चों को बिना वार्म अप से ऐसे खेल खेलने को न कहें, जिन्हें खेलने से दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है. खान-पान में बदलाव करें और जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक और ट्रांस फैट के सेवन से बचाएं. बच्चों को खूब नींद लेने दें और पढ़ाई के लिए उसे तनाव भरा दबाव न बनाएं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES