'पुलिस ने रोका तो प्रदर्शनकारियों ने बरसाए पत्थर...', CJP प्रोटेस्ट का नया वीडियो आया सामने; कनॉट प्लेस में हुआ था खूब हंगामा
सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में पुलिस पर पत्थरबाजी की. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस सीजेपी के कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर पर जाने से रोक रही थी, इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार (10 अक्टूबर) को नई दिल्ली में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि, इस प्रदर्शन को पुलिस की ओर से कोई परमिशन नहीं मिली थी, जिसके बावजूद सीजेपी के नेताओं ने दावा किया कि वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे. पुलिस ने सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए नई दिल्ली में धारा 163 लागू की. इस दौरान दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए और दिल्ली आने वाले सैकड़ों ट्रेनों को रद्द किया गया. इस बीच पुलिस पर पथराव का एक वीडियो सामने आया है.
दरअसल, शनिवार (10 अक्टूबर) को सीजेपी के प्रदर्शनकारी किसी भी तरीके से जंतर-मंतर पहुंचना चाहते थे, लेकिन पुलिस की कड़ी चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था के कारण वह ऐसा नहीं कर सके. इस बीच कनॉट प्लेस में जब पुलिस ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू किया, तो उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर लिया. इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और बड़ी संख्या में लोगों को डिटेन भी किया.
प्रदर्शन के नाम पर पुलिस पर पथराव
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, शनिवार (10 अक्टूबर) को कनॉट प्लेस के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, तभी सैकड़ों की संख्या में सीजेपी के समर्थक पहुंचे, जो जंतर-मंतर जाना चाहते थे. पुलिस ने बैरिकेड्स के जरिए इन्हें रोका, लेकिन उन्होंने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने इस प्रदर्शनकारियों को खदड़ेना शुरू किया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने समय रहते एक्शन लिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिन्हें देर रात छोड़ा गया.
कनॉट प्लेस की तस्वीरें कल सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव का वीडियो सामने आया. जब पुलिस ने सीजेपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ना शुरू किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर लिया. सूत्र- दिल्ली पुलिस https://t.co/feaiJRaVRP
— Abhinav Tripathi🇮🇳 (@abhinavthink) October 11, 2026
सीजेपी की टॉप लीडरशिप रिहा
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिन्हें हितायती गिरफ्तार करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने तीनों नेताओं को सशर्त हिराई दी है. मजिस्ट्रेट की ओर तीनों नेताओं को एक साल तक अशांति न फैलाने की शर्त पर रिहाई दी गई है. बता दें कि रविवार को भी सीजेपी ने एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया था. सुबह 10 बजे ये प्रदर्शन जंतर-मंतर पर बुलाया गया था. हालांकि, खबर लिखे जाने तक जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन की जानकारी सामने नहीं आई है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कमला मार्केट थाना ने इस वीडिया का स्वतः संज्ञान लिया है. इस वीडियो में चार लोग एक पुरुष प्रदर्शनकारी के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे थे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल चारों लोगों की पहचान कर ली गई है और उनका पता लगा लिया गया है. कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली पुलिस हिंसा की घटनाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और ऐसी शिकायतों पर तुरंत ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध है.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम पुलिस ने ध्रुव राठी को देर रात हिरासत से छोड़ा, आज जंतर-मंतर गए तो क्या होगा?