)
दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान में बुधवार (30 सितंबर) को को-पायलट की हिंसा के साथ चाकूबाजी की घटना ने दुनिया को हैरान कर दिया है. इस घटना में विमान के कैप्टन पायलट स्मित मच्छार बुरी तरीके से घायल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने विमान में सवार 170 से अधिक लोगों की जान बचाई.
पीएम नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ कर रहे हैं. इस बीच ZEE News ने मुंबई में उनके दोस्त से बात की है. स्मित के दोस्त ने कहा कि उन्हें मच्छार के किए पर गर्व हैं. मच्छार ने न केवल 170 से अधिक लोगों की जान बचाई, बल्कि देश का मान भी बढ़ाया. आज दुनिया के सभी देशों में उनकी बहादुरी की चर्चा की जा रही है.
बता दें कि स्मित मच्छार मूल रूप से गुजरात के हैं और वह कुछ समय तक मुंबई के घाटकोपर में रहें. फिलहाल मुंबई के घाटकोपर में मच्छार के चाचा-चाची रहते हैं. ज़ी मीडिया संवाददता अंकुर त्यागी ने घाटकोपर में कैप्टन स्मित मच्छार के दोस्त प्रतीक गांधी से बात की. प्रतीक ने बताया कि स्मित आज से कई वर्ष पहले तक उनके पड़ोसी रहे हैं. उन्होंने कहा कि साल 2008 तक स्मित उनकी ही बिल्डिंग में रहते थे. उसके बाद स्मित कुछ समय तक मुंबई के एक दूसरे हिस्से में रहे, जहां से फिर दुबई शिफ्ट हो गए.
Zee News ने पायलट स्मित मच्छार के दोस्त से की बात, सुनिए दोस्त से बातचीत#FlyDubai #IndianPilot | @RajLaveena @Tyagiji0744 pic.twitter.com/dMTpRpDP6J
— Zee News (@ZeeNews) October 1, 2026
प्रतीक ने बताया कि स्मित ने स्पाइसजेट में करीब 10 साल से अधिक समय तक काम किया. प्रतीक का कहना है कि स्मित हमेशा से पायलट ही बनना चाहते थे. घटना के बाद इस बात चिंता सता रही थी कि स्मित ठीक हैं या नहीं, लेकिन जब ये खबर आई की वह खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार चल रहा है, तो मन को शांति मिली. हम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने स्मित के मुंबई में रहने वाले स्मित के पूर्व पड़ोसी से बात की है. कैप्टन स्मित मच्छार के पुराने पड़ोसी डॉ. जानित शाह ने कहा कि स्मित मच्छार एक काबिल, शांत स्वभाव वाले और अच्छे इंसान हैं. 2-3 साल पहले दुबई जाने से पहले वे पिछले 10-15 सालों से मेरे पड़ोसी थे. अब यह बात सामने आई है कि चाकू लगने के बावजूद वे 174 लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे. वे एक अद्भुत इंसान हैं और मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूँ. मुझे उम्मीद है कि उनका परिवार इस सदमे से उबर पाएगा.
#WATCH | Mumbai | Former neighbor of Flydubai Captain Smit Machchhar, Dr Janit Shah says, "Smit Machchhar is a talented, soft-spoken, and good man. He was my neighbor for the last 10-15 years before he shifted to Dubai 2-3 years ago. Now, the story has emerged that he was able to… pic.twitter.com/M3RB29MPLc
— ANI (@ANI) October 1, 2026
कैप्टन स्मित मच्छार को सऊदी के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि फिलहाल मच्छार की हालत फिलहाल स्थिर है और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं. भारतीय पायलट स्मित मच्छर की तबीयत पर भारत सरकार लगातार नजर रख रही है. रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में हैं. पायलट स्मित मच्छर ताबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका जरूरी इलाज चल रहा है.