SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मेरा दिमाग खराब हो गया है', पत्नी का कटा सिर लेकर मंदिर पहुंचा शख्स, साथ बैठे रहे दोनों बेटे; मंजर देख लोग रह गए दंग

बंगाल के दिनाजपुर जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी नौकरी जाने के बाद मानसिक रूप से असंतुलित हो गया था और उसके व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिल रहा था.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 05, 2026, 01:15 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 01:20 PM IST
Image Credit: बंगाल में दिल दहला देने वाली वारदात. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Join

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे. यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी का सिर काट दिया और इसके बाद पास में ही काली मंदिर में जाकर बैठ गया. हैरान करने वाली बात है इस दौरान शख्स के दो बेटे भी उसी मंदिर में बैठे रहे. इस सनसनीखेज वारदात को देखने के बाद लोग हैरान रह गए.  

दरअसल, पूरा मामला गंगारामपुर के अंतर्गत नारायणपुर के वार्ड 4 में स्थित मंदिर का है, जहां पर शख्स अपनी पत्नी का सिर लेकर बैठा था और उसके दोनों बेटे भी वहीं बैठे थे. इसके बाद लोगों ने पुलिस के पूरे मामले की जानकारी दी. बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान रिंटू घोष के तौर पर हुई है, जो पहले बस कंडक्टर था.

पत्नी का सिर काटकर मंदिर ले गया आरोपी

मृतका की पहचान 35 साल की सीमा सरकार के तौर पर हुई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी मंदिर में महिला का सिर लाने से पहले उसकी हत्या कर दी. आरोपी ने कहा कि वह नौकरी छूटने के बाद से परेशान था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले में आगे की जांच की जा रही है.

पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और फिर उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस वैन में जाने के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी नौकरी नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NBSTC) से चली गई थी. उसने दावा किया कि वह नौकरी जाने के बाद मानसिक रूप से असंतुलित हो गया है.

नौकरी जाने से परेशान था आरोपी

इस दौरान एक रिश्तेदार ने भी आरोपी घोष के बदलते व्यवहार के बारे में बताया. घोष के एक रिश्तेदार राजेश प्रमाणिक ने कहा कि बस कंटक्टर की नौकरी छूटने के बाद घोष को अपना गुजारा करने के लिए काफी परेशानियों की सामना करना पड़ रहा था. जिस कारण वह अक्सर परेशान रहता था. नौकरी जाने के बाद उसने छोटे-मोटे व्यापार की कोशिश भी की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका.

रिश्तेदारों का कहना है कि हाल के दिनों में घोष की जीवनशैली में बदलाव देखने को मिला था. कुछ लोगों ने बताया कि उसने मांसाहार छोड़ दिया और पूरी तरीके से शाकाहारी बन गया था. इसके अलावा, उसका व्यवहार भी कुछ तांत्रिक जैसा हो गया था.

पुलिस इस मामले में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की. पुलिस आरोपी के निजी हालात, नौकरी से जुड़ी परेशानियों और उसके व्यवहार में आए बदलाव को लेकर भी जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: 11वीं सदी के शिव मंदिर को बनाया चर्चः क्रॉस लगाकर प्रार्थना सभा की योजना, थलपति विजय सरकार पर BJP का आरोप

यह भी पढ़ें: TMC ऑफिस में नोटों का अंबारः ममता-अभिषेक पर CM का वार, बोले- यह उनकी रोज की कमाई...
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES