SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं प्रदूषण, कहीं बर्फ की मार, फिजाओं ने बदली चाल! बिहार-तमिलनाडु समेत कई राज्यों में भारी बारिश; जानिए आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से बिहार तक आने वाले एक से दो दिनों में बदलाव नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने बताया देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, तो पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. दिल्ली में धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 12, 2026, 07:04 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 08:24 AM IST
Image Credit: देश के कई राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है. (फोटो- एआई)
Join

Weather Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है. लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं. दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण की मार भी देखने को मिल रही है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इस मौसम विभाग ने एक नया अपडेट दिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है.

विभाग ने बताया कि गुरुवार (12 नवंबर) से देश के कम से कम 12 राज्यों में मौसम कि मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा. कई राज्यों में आईएमडी ने बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है, तो कुछ राज्यों में ठंड भी बढ़ेगी. वहीं, दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में प्रदूषण से अभी मुक्ति मिलने की संभावना नहीं है. आइए आपको बताते हैं कि आज आपके शहर में मौसम का क्या हाल रहने वाला है...

कई राज्यों में बदलेगा मौसम

आईएमडी के हालिया बुलेटिन के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं, कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है. इसके ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना भी जताई जा रही है है.

एनसीआर में प्रदूषण की मार

दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. रात के समय तापमान तेजी से नीचे जा रहा है. इस कारण तड़के ठंडक के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जा सकता है. वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सिय के बीच रहने की संभावना है.

दिल्ली में आज दिन भर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर धुंध की संभावना है. ठंड बढ़ने के साथ दिल्ली का AQI लगातार खतरना श्रेणी में बना हुआ है. दिल्ली की कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से ऊपर दर्ज किया गया, जो खतरनाक स्थिति को दर्शाता है.  

खराब श्रेणी में वायु प्रदूषण का स्तर

यूपी से बिहार तक मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना न के बराबर है. वहीं, बिहार में भी मौसम पूरी तरीके से साफ और शुष्क बना रहेगा. बिहार के किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं है.  हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि 13 नवंबर के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है. 

राजस्थान में बारिश के आसार

आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान में अगले तीन-चार दिन मौसम आमतौर पर सूखा रहने की संभावना है, हालांकि 14-15 नवंबर को राजस्थान के कुछ भारों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबादी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि आगामी 3 से 4 दिन मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है.

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके चलते तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश की उम्मीद है. मौसम केंद्र ने शिवगंगा, रामनाथपुरम, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली जिलों में  भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. तंजावुर, तिरुवरूर, मयिलादुथुराई और नागपट्टिनम उन जिलों में शामिल हैं जहां मध्यम बारिश की उम्मीद है, साथ ही पुडुक्कोट्टई में भी. पूर्वानुमान में डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, तेनकासी और कन्याकुमारी भी शामिल हैं, जहां दिन के दौरान मध्यम बारिश की उम्मीद है.

पहाड़ के मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी मौसम बदल गया है. इन दोनों केंद्र शासित राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर देखने को मिलेगा. दोनों जगहों पर कल यानी शुक्रवार को बर्फबारी के आसार हैं. वहीं, कुछ जगहों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है, तो ऊपरी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: पहले गोलियों की आवाज, फिर बंद हुए फोन... किश्तवाड़ में 2 पुलिसकर्मियों के लापता होने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन तेज

यह भी पढ़ें: विदेशियों के लिए भारत ने बदले वीजा नियम, 13 से घटाकर 9 की गईं कैटेगरी, 70% तक घटे कॉलम; जानें मोदी सरकार के नए रूल्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES