SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'स्टेशन में छठ के गीत बज रहे, मैं 2 मिनट नमाज पढ़ता तो जेल भेज देते...’, वारिस पठान का तीखा तंज

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. कुछ स्टेशनों पर रेलवे के अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिए भोजपुरी गाने चलाए गए थे. विवाद बढ़ने के बाद रेलवे ने स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाना बंद कर दिया है. इस बीच एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने बड़ा बयान देकर छठ पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर निशाना साधा है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 13, 2026, 11:12 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 11:56 AM IST
Image Credit: वारिस पठान (एएनआई)
Join

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान देते हुए सरकारों और पुलिस-प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है. यूपी चुनाव में चंद्रशेखर की पार्टी के साथ गठबंधन के अलावा तमाम ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से बोलते हुए वारिस पठान ने मुंबई के रेलवे स्टेशन पर हुए विवाद पर खुलकर राय रखी. वारिस पठान ने कहा, 'किसी भी त्योहार को विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए. संविधान सभी के लिए समान अधिकार देता है. कहीं स्टेशन पर पूजा-पाठ से जुड़े गीत सुनाई दे रहे हैं, तो कुछ और हो रहा है. कहीं नदियों की सफाई हो रही है, तीन दिन का आयोजन है, लेकिन मैं अगर वहीं-कहीं बस दो मिनट के लिए नमाज पढ़ता तो मुझे सीधा जेल भेज देते.' 

पठान ने आगे कहा, 'मै किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि सबको पता होना चाहिए कि एक के साथ कैसा और दूसरे के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है.'

उन्होंने प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए सभी धर्मों के लोगों को एक जैसा व्यवहार करने की मांग की है.

यूपी चुनाव पर बयान

पठान ने यूपी चुनान को लेकर हुए गठबंधन को गेमचेंजर बताते हुए कहा, 'तथाकथित सेक्यूलर पार्टियां कुछ नहीं कर पाईं. अब हमारा मोर्चा बदलाव लाएगा. यूपी में हमे कामयाबी मिलेगी. बीजेपी को रोकने को लिए हम पूरी तरह तैयार है. जो भी चाहता है बीजेपी को हराना है, उन सबका हमारे मोर्चा में स्वागत है.'

बिहार चुनाव का हवाला

पठान ने बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद क्या हुआ था, उस पर भी तंज कसते हुए कहा कि हम बराबरी की बात करते हैं. इसलिए कुछ लोग हमें पसंद नहीं करते, लेकिन खुद को यूपी में बड़ी ताकत मानने वालों की हालत भी अंदर से पतली है. तेजस्वी से हमने बहुत कम सीटें मांगी थी. वो नहीं माने और कम सीटों पर सिमट गए. यूपी में भी यही होगा, हमारी बात नहीं मानी गई तो 2027 में कुछ लोग 27 सीटों पर सिमट जाएंगे.'

छठ पूजा पर बज रहे थे रेलवे स्टेशनों पर गीत

छठ के पर्व के मौके पर रेलवे स्टेशनों में बजने वाले गीतों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेताओं के सवाल खड़े करने के बाद सेंट्रल रेलवे का बयान सामने आया. रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अलग-अलग मौकों पर स्टेशनों पर खास विषयों से जुड़े जिंगल और जागरूकता संदेश बजाए जाते हैं. खासकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस जैसे कुछ स्टेशनों पर, जहां से त्योहार की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, छठ पूजा से जुड़े गाने बजाए जा रहे हैं.'

उन्होंने ये भी कहा कि ये गीत यात्रियों के लिए जरूरी सूचनाएं देने के अलावा, बचे हुए खाली समय में बजाए जाते हैं. ऐसे गीत और सामाजिक संदेश केवल तभी प्रसारित किए जाते हैं, जब यात्रियों के लिए जरूरी घोषणाएं करने के बाद समय बचता है.

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES