SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अब मदरसों में भी गूंजेगा वंदे मातरम': बंगाल में सीएम सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, न गाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी के राज में अब राज्य का पुराना गौरव वापस लौट रहा है और लोगों को अपनी संस्कृति व ऐतिहासिक विरासत पर गर्व करने का मौका मिल रहा है.

Written By Devinder Kumar
Published: Oct 14, 2026, 10:01 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 10:04 PM IST
Join

पश्चिम बंगाल में अब स्कूलों के साथ ही मदरसों में भी राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस कदम से बच्चों में अपने देश और संस्कृति के प्रति गर्व का भाव पैदा होगा. साथ ही प्रदेश को नई पहचान भी मिलेगी.

'बंगाली भाषा, संस्कृति और परंपराओं को पहचान मिल रही'

कोलकाता में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, '... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंकिम चंद्र जी की ओर से लिखे गए 'वंदे मातरम' को मान्यता दी. वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे स्कूलों और मदरसों में लागू और अनिवार्य किया. इससे बंगाली भाषा, संस्कृति और परंपराओं को पहचान मिल रही है. जबकि पिछली सरकारों ने बांग्ला और बंगाली लोगों के लिए कुछ नहीं किया था.'

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के कार्यकाल के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक प्रस्ताव पारित करने के लिए बुधवार को कैबिनेट की एक विशेष बैठक बुलाई गई. जिसमें पीएम मोदी को बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया. बंगाली और अंग्रेजी भाषा में तैयार किए गए प्रस्ताव को मुख्य सचिव PMO को भेजा जाएगा.

'पिछली सरकार ने भारत सरकार की कई पहलों में बाधा डाली'

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया, 'पिछली सरकार (ममता बनर्जी) ने भारत सरकार की कई पहलों में बाधा डाली थी. उस सरकार ने बंगाल या बंगाल के लोगों की कोई परवाह नहीं थी. उन्होंने केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं होने दिया. इसके बावजूद, मोदी जी ने बंगाल को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है. मुख्यमंत्री बनने के बाद ब्रिगेड रैली में मुझे उनका आशीर्वाद मिला था.'

अपनी सरकार की तारीफ करते हुए सीएम सुवेंदु ने कहा, 'हमारे मंत्री केवल नाममात्र के नहीं हैं. विकास रंजन को कोई बाघ कहे या शेर... उन्होंने पूरे हिंदू समुदाय का अपमान किया है. आप इसका नतीजा देखेंगे. मैं ऐसी चीज़ों से डरने वाली नहीं हूं. कल मैंने कहा था कि मैं उन्हें राजाबाज़ार से बाहर नहीं जाने दूंगा और सचमुच, मैंने उन्हें बाहर नहीं जाने दिया.'

डायमंड हार्बर से चुनाव लड़कर दिखाएं अभिषेक बनर्जी- सुवेंदु अधिकारी

बंगाल में नई भर्तियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री बोले, 'आज हमने 800 क्लबों को मंजूरी दी है. हमने 45,185 नियुक्तियों को भी मंज़ूरी दी है. नई रिक्तियां बनाई गई हैं. वित्त विभाग ने मंज़ूरी दे दी है. भतीजे के पास कई चाय बागान थे. हमने अब 20 प्रतिशत बोनस दिया है. 1 जनवरी, 2023 से बंद पड़े 21 चाय बागानों के 19,524 श्रमिकों को पूजा भत्ते के तौर पर ₹5,000 देंगे. उन्हें हर महीने 50 किलो चावल भी मिलेगा.'

मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को चुनौती दी कि वे डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ें.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES