SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नासिक से ठाणे तक संग्राम: आदिवासी छात्रों के उल्गुलान मार्च पर पुलिस का 'ब्रेक', स्टूडेंट्स ने लगाया पिटाई का आरोप, कई अस्पताल में भर्ती

आदिवासी छात्रों के उल्गुलान मोर्चा पर ठाणे में ब्रेक लग गया है. छात्रों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है. इसके बाद कुछ छात्रों की तबीयत खराब हो गई और उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

Written By Rachit Kumar
Published: Oct 05, 2026, 11:38 IST | Updated: Oct 05, 2026, 11:51 IST
Image Credit: छात्रों को पुलिस ने विरोध मार्च की इजाजत देने से इनकार कर दिया है.
Join

आश्रम स्कूल के छात्रों के उल्गुलान मोर्चा को ठाणे में सोमवार को रोक दिया गया है. नासिक से 8 दिनों से पैदल चल रहे इस मार्च पर ठाणे की सीमा में ब्रेक लगा दिया गया. छात्रों का आरोप है कि इस बार पुलिस ने उनकी पिटाई की है. इस घटना में कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें भिवंडी बाईपास पर छोड़ दिया गया. फिलहाल उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है. छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रात 1 बजे आगे बढ़ने के लिए कहा और फिर ठाणे में रोककर हिरासत में ले लिया. यह मार्च शिक्षा, भोजन और सुरक्षा की मांग को लेकर शुरू किया गया है.

पुलिस का मार्च को इजाजत देने से इनकार

इससे पहले, मुंबई पुलिस ने सकल आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति के 'आदिवासी जेन-जी उल्गुलान' मार्च को इजाजत देने से मना कर दिया . संगठन ने नासिक से मुंबई तक मार्च के बाद 5 अक्टूबर को आजाद मैदान में आंदोलन करने की इजाजत मांगी थी. आदिवासी विद्यार्थियों की लंबित मांगों को लेकर सकल आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति आंदोलन कर रही है. 28 सितंबर को नासिक के ईदगाह मैदान से आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन शुरू हुई था.

क्यों कर रहे विरोध-प्रदर्शन?

प्रदर्शनकारी पिछले कई दिनों से नासिक के ईदगाह मैदान में धरना दे रहे हैं. वे शिक्षा और कल्याण से जुड़े कई मुद्दों पर राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इनमें आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके के इस्तीफे के साथ-साथ आदिवासी विकास विभाग के सचिव और आयुक्त के तबादले की मांग भी शामिल है. इसी कड़ी में 5 अक्टूबर को मुंबई में आंदोलन का आह्वान किया गया.

जानकारी के अनुसार, समिति ने 3 अक्टूबर को ई-मेल के जरिए आजाद मैदान पुलिस स्टेशन को आंदोलन की इजाजत के लिए आवेदन दिया था. पुलिस ने इस मामले में 4 अक्टूबर को नोटिस जारी किया और आंदोलन की इजाजत से साफ इनकार किया. पुलिस ने नोटिस में कहा, 'इन नियमों के तहत आजाद मैदान का एक हिस्सा आंदोलनकारियों के लिए सार्वजनिक बैठकें, सभाएं, मार्च, विरोध-प्रदर्शन, प्रदर्शन, धरना, रैलियां, जुलूस आयोजित करने के लिए तय किया गया है.

क्या कहते हैं नियम?

 जबकि, नियमों के मुताबिक, अनुमति के लिए आवेदन कम से कम 7 दिन पहले जमा करना अनिवार्य है, जिसके साथ 'फॉर्म बी' में एक शपथ-पत्र भी देना होता है. आप (आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति) इस जरूरत को पूरा करने में नाकाम रहे.' पुलिस ने यह भी कहा है कि जिस दिन के लिए आदिवासी विद्यार्थी आंदोलन कृति समिति ने अनुरोध किया है, उस दिन आजाद मैदान में पहले से ही कुल 28 विरोध-प्रदर्शन निर्धारित हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES