SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज का मौसम: दशहरे पर बारिश बिगाड़ेगी रावण दहन का मजा, दिल्ली से केरल तक 17 राज्यों में IMD का अलर्ट

20 October Weather Update: मौसम विभाग ने यूपी-बिहार और दिल्ली समेत देशभर के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा चलने की भी चेतावनी दी गई है. पहाड़ों में भी बर्फबारी होने की संभावना है.

Written By Shruti Kaul
Published: Oct 20, 2026, 06:48 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 07:19 AM IST
Join

Today Weather Update: अक्टूबर के महीने में अब मौसम सुहावना होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 20 अक्टूबर 2026 को दिल्ली-यूपी समेच 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज स्पीड से हवा भी चल सकती है. वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी समेत लैंडस्लाइड का भी अनुमान है.  

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. वहीं, दूसरी ओर तमिलनाडु के उत्तरी इलाके में भी पहले ही सर्कुलेशन जारी है.  जानते हैं कि 20 अक्टूबर 2026 को मौसम रहने वाला है.

17 राज्यों में बारिश का अलर्ट 


मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है.    

दिल्ली में बारिश का अलर्ट 


दिल्ली की बात करें तो आज यहां 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. यहां 20 अक्टूबर 2026 को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.    

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम? 


पहाड़ों में भी IMD की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तर काशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, चमोली और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चल सकती है.  हिमाचल में चंबा, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और हमीरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है.    

यूपी-बिहार का मौसम 


उत्तर प्रदेश और बिहार में भी IMD ने बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है. यूपी में आगरा, मथुरा, मेरठ, श्रावस्ती, अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर, कुशीनगर, हरदोई और देवरिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज बारिश की संभावना है. बिहार का बात करें तो यहां पूर्णिया, सुपौल, सहरसा, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, गया, वैशाली, बक्सर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और रोहतास में बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES