SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Weather Update: जहरीली हवा के बीच अब चक्रवात की दस्तक, इन राज्यों में बारिश बरपाएगी कहर; आज कैसा रहेगा मौसम?

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र जल्द चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके चलते ओडिशा-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना है.

Written By Shruti Kaul
Published: Nov 15, 2026, 06:11 IST | Updated: Nov 15, 2026, 06:24 IST
Join

Weather Today: देशभर में एकत बार फिर मौसम करवट ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 नवंबर 2026 से पश्चिमी राजस्थान, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक होने की संभावना है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी तेजी से मजबूत होता दिख रहा है. यह 16 नवंबर 2026 की शाम चक्रवाती तूफान में बदल सकता है.

इस चक्रवाती तूफान के चलते 18-19 नवंबर 2026 तक तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है. भारी बारिश की संभावना के देखते हुए मछुआरों को भी समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी गई है.      

यहां बारिश बिगाड़ेगा मौसम 


IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है, जो आज ( 15 नवंबर2 2026) को डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. इस वेदर सिस्टम के 16 नवंबर 2026 की शाम चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने इस बदलते मौसम को देखते हुए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना जताई है. 

 

इसके अलावा ओडिशा के केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में 18-19 नवंबर 2026 को बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों में भी 17 नवंबर 2026 को भारी बारिश की संभावना है.    

दिल्ली में प्रदूषण से हाल बेहाल 


IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान अधिकतर इलाकों में सुबह के समय कोहरा रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. 

प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में नॉर्थ एवेन्यू के आसपास के इलाके में AQI 329,फिरोजशाह रोड के आसपास के इलाके में AQI 325,कनॉट प्लेस के आसपास के इलाके में 326 और इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 323 रहा है. राष्ट्रीय राजधानी में AQI बेहद खराब श्रेणी पर है.      

यूपी-बिहार में बिगड़ेगा मौसम? 


यूपी बिहार की बात करें तो, उत्तर प्रदेश में 15-17 नवंबर 2026 तक घना कोहरा परेशान कर सकता है. इसके चलते रेल, सड़क और एयर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है. यूपी में पश्चिमी इलाकों में घने कोहरे के चलते कई जगहों पर  विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई. वहीं, बिहार में फिलहाल इस हफ्ते मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है.

पहाड़ों में बारिश का अलर्ट 


पहाड़ों की बात करें तो, उत्तराखंड में 15 नवंबर 2026 को कई इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रकि घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है, जो 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंच सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में पश्चमी विक्षोभ के चलते 15 नवंबर 2026 को कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES