)
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के 15 घँटे के भीतर तीनों शूटर्स को राजस्थान की कोटा पुलिस ने दबोच लिया. तीनों हमलावर मुंबई से पुणे होते हुए जयपुर और दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की पूरी फिराक में थे. कोटा पुलिस ने ट्रेन के जनरल डिब्बे में घुसकर उन्हें दबोचा. पकड़े गए आरोपियों में 2 हरियाणा जबकि एक बिहार का है. जी न्यूज ने आरोपी रेहान के पिता से जब बात की तो उन्होंने हैरान करने वाली बात कही.
जी न्यूज के साथ बातचीत में रेहान के पिता ईसुद्दीन ने बेटे से किसी भी तरह का नाता होने से ही इनकार कर दिया. नीचे सवाल जवाब के जरिए पूरी बातचीत समझिए...
सवाल: रईसुद्दीन, यह बताइए कि आपका बेटा मुंबई कब गया था?
जवाब: मेरे को नहीं पता जी, वो मेरे पास रहता ही नहीं है.
सवाल: कब से नहीं रह रहा?
जवाब: 10-12 साल से नहीं रह रहा.
सवाल: अभी बेटे की उम्र क्या होगी?
जवाब: 18-19 साल होगी.
सवाल: यानी आपका कहना है कि 10 साल पहले से ही आपका बेटा आपसे दूर है, तो आप बेटे के संपर्क में नहीं हैं?
जवाब: ना जी, संपर्क में नहीं है.
सवाल: बेटे ने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया, इसको लेकर क्या कहना चाहेंगे?
जवाब: मेरे को तो ये मीडिया वालों ने बताया, मेरे को मालूम ही नहीं है.
सवाल: बेटे से आखिरी बार कब बात हुई थी आपकी?
जवाब: कई साल हो गए जी, जब बात हुई थी.
सवाल: हरियाणा पुलिस भी यहां आपके पास आई थी? क्या पूछताछ की?
जवाब: यही पूछताछ की जो आप कर रहे हो, कि कहां रहता है, मैंने कहा यहां रहता ही नहीं, वो अपनी मम्मी के पास ही रहता है.
देखिए लॉरेंस vs बॉलीवुड..10 कहानियां #TigerShroff #LawrenceGang | #ZeeNews https://t.co/tgEqF2WDVG
— Zee News (@ZeeNews) October 19, 2026
कोटा एसपी डॉ. तेजस्वनी गौतम ने बताया, 'मुंबई पुलिस से हमें इनपुट मिला था कि इतनी बड़ी और गंभीर वारदात हुई है और हम लोग भी लगातार ट्रैक कर रहे थे. तुरंत हमें सूचना मिली कि एक ट्रेन, जिसका अगला स्टेशन कोटा जंक्शन हो सकता है, उसमें इन तीनों आरोपियों के होने की आशंका मुंबई पुलिस ने जताई. महज 15 से 20 मिनट के अंदर हमने अपनी टीमों को एक्टिवेट किया, सबको इकट्ठा करके खुद मैंने ब्रीफिंग की.
ब्रीफिंग के बाद अलग-अलग टीमों को अलग-अलग जगहों पर भेजा गया और पूरी ट्रेन की सघन तलाशी ली गई. जिस डिब्बे में आशंका थी, सबसे पहले हमारी टीम जनरल डिब्बे में चढ़ी और वहीं पर ये तीनों आरोपी मिल गए. तीनों को राउंडअप करके तुरंत हम अपने डिटेंशन सेंटर ले आए और अब उन्हें मुंबई पुलिस को हैंडओवर किया जाएगा.'
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर भी चेकिंग चल रही थी. ट्रेन कोटा से पहले जहां पहले यार्ड में रुकती है, वहां भी हमारी एक टीम तैनात थी. यानी चारों तरफ से हमने घेराबंदी कर रखी थी, ताकि अगर वे ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश भी करते, तो पकड़े जाते और ट्रेन के अंदर रहते तो भी पकड़े जाते. इस पूरे ऑपरेशन को बेहद प्रोफेशनली अंजाम दिया गया है.
देखिए लॉरेंस vs बॉलीवुड..10 कहानियां #TigerShroff #LawrenceGang | #ZeeNews https://t.co/tgEqF2WDVG
— Zee News (@ZeeNews) October 19, 2026
