SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

VIDEO: कांग्रेस MLA की शर्मनाक हरकत, चलती बस में छात्रा को गलत तरीके से छुआ, मचा बवाल

कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है. वो चलती बस में एक छात्रा को बार बार गलत तरीके टच करते दिखे. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 07, 2026, 08:57 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 09:03 PM IST
Image Credit: चलती बस में एक छात्रा को बार बार गलत तरीके टच करते दिखे कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी
Join

कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उनका एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. इस वीडियो को लेकर उन पर आरोप लग रहा है कि कांग्रेस के सीनियर विधायक ने चलती हुई सरकारी बस में कॉलेज की एक छात्रा को बार-बार गलत तरीके से छुआ है. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इसे विधायक की शर्मनाक हरकत बताया है.

दरअसल, यह घटना मंगलवार 6 अक्टूबर की है, जब विधायक तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की सरकारी बस में महिलाओं के लिए चल रही 'महालक्ष्मी योजना' (फ्री बस यात्रा) का जायजा लेने और यात्रियों से फीडबैक लेने पहुंचे थे. 70 साल के रंगा रेड्डी ने बस में खड़ी एक छात्रा से बात की, जिसने बताया कि इस योजना के जरिए 1 साल में उसने कॉलेज आने-जाने में 45,000 रुपये बचाए हैं.

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कॉलेज छात्रा से बात करते हुए विधायक उसका हाथ और बाजू पकड़े रहे. लड़की का हाव-भाव बता रहा था कि वो विधायक की इस हरकत से अनकम्फर्टेबल फील कर रही थी और पीछे हटने की कोशिश कर रही है. बावजूद इसके विधायक ने हाथ लगाना बंद नहीं किया.

विपक्षी पार्टी बीआरएस ने उठाए सवाल

वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है. इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है. विपक्षी पार्टी बीआरएस (BRS) के नेता और पूर्व आईपीएस आर. एस. प्रवीण कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने महिला सुरक्षा टीमों और महिला सुरक्षा विंग से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है.

बीआरएस नेता आरएस प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूछा कि विधायक को लड़की का हाथ पकड़कर उसे अनुचित तरीके से छूने की क्या जरूरत थी? क्या यह अपराध नहीं है? क्या यह किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं है?

विधायक रंगा रेड्डी ने क्या सफाई दी?

द प्रिंट ने अपनी रिपोर्ट में विधायक रंगा रेड्डी की सफाई का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि वह छात्राओं से एक पिता की तरह प्यार और अपनेपन से योजना पर बात कर रहे थे, लेकिन BRS ने इस बात को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश किया है. एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को कलेक्टर ऑफिस में मीटिंग के बाद उन्होंने बोंगुलुरु से बस पकड़ी थी. सफर के दौरान उन्होंने कई यात्रियों से बात की, जहां कुछ छात्राओं ने भारी भीड़ का हवाला देते हुए और बसें चलाने की मांग रखी थी.

रंगा रेड्डी का कहना है कि जब बस मोड़ काट रही थी, ठीक उसी वक्त का वीडियो काटकर BRS सोशल मीडिया पर झूठा माहौल बना रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके दिल में महिलाओं के लिए पूरा सम्मान है.

ये भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती को सुवेंदु अधिकारी ने दी बड़ी जिम्मेदारी; मिलेगा कैबिनेट लेवल का प्रोटोकॉल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES