SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तमिलनाडु की जेल में हुआ खेल: गार्ड पर हमला कर आधी रात फरार हुए 17 कैदी, पुलिस ने चार को दबोचा

तमिलनाडु की एक जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने देर रात गार्ड पर हमला किया और इसके बाद फरार हो गए. हमले में गार्ड को गंभीर चोट आई है, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद राज्य में सियासी पारा बढ़ गया है.

Written By abhinav tripathi
Published: Oct 27, 2026, 06:59 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:52 AM IST
Image Credit: 17 फरार कैदियों में 4 की गिरफ्तारी. (फोटो- एएनआई)
Join

तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से 17 कैदियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है. इन कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर हमला किया, जिसके बाद वह फरार हो गए. इस मामले में 4 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तलाश जारी है. फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 17 लोगों की एक स्पेशल टीम का गठन बनाई है.

साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि गिरफ्तार कैदी मदुरै का रहने वाला है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसे जेल के पीछे के जंगली इलाके में गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने बाताया कि एक फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 16 की तलाशी जारी है. ये पूरी घटना सोमवार देर रात की है.

कैदियों ने कैसे बनाया फरार होने का प्लान

पुलिस ने कहा कि सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे. अधिकारी ने कहा कि ये घटना उस वक्त की है, जब एक कैदी के बीमार होने की सूचना मिलने पर जेल कर्मचारी सेल के अंदर गए. ऐसे में कैदियों ने भागने से पहले जेल कर्मचारियों पर हमला कर दिया. मीडिया से बातचीत करते हुए बिदारी ने बताया कि कैदियों ने भागने की योजना के तहत मिर्गी का दौरा पड़ने का नाटक किया था.

कैदियों की ओर से किए गए इस हमले में थेनी जिला जेल से जुड़े ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गहरी चोट आई है. पुलिस कर्मचारी को जी विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जेल के दो अन्य कर्मचारियों को भी मामूली चोटें आई हैं.

 

कैदियों की तलाश में जुटे पुलिस वाले

एक कैदी की गिरफ्तारी तो जेल के पीछे के जंगल वाले इलाके से हो गई, लेकिन अन्य फरार 16 की तलाशी जारी है. इसको देखते हुए पड़ोसी जिलों के बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस पूरी घटना को लेकर डिंडीगुल के पुलिस अधिक्षक एस जयकुमार का कहना है कि एहतियात के तौर पर पड़ोसी जिले में 16 जगहों पर चेकपॉइंट बनाए गए हैं. इसके साथ डिंडीगुल मार्ग पर वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है.

अन्य जिलों की पुलिस अलर्ट

इस घटना को देखते हुए मदुरै, डिंडीगुल और इडुक्की की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही फरार कैदियों की तस्वीरें अधिकारियों के बीच बांट दी गई हैं, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके. पूरे प्रकरण में मामला भी दर्ज किया है और आगे की जांच हो रही है. इधर, इस घटना पर सियासी पारा हाई हो गया है. डीएमके सांसद ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

डीएमके ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

जेल से कैदियों के भागने की घटना पर राज्य में सियासत शुरू हो गई है. डीएमके के राज्यसभा सांसद पी. विल्सन ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पी. विल्सन ने इन घटना को शर्मनाक बनाते हुए कहा कि यह तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है.

उन्होंने लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (जिनके पास यह विभाग भी है) को शर्म से अपना सिर झुका लेना चाहिए. राज्य भर में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. (इनपुट- एएनआई)

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी के होटल में खूनी खेल, मालकिन समेत 5 की मौत; प्रॉपर्टी विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: अर्नब का अलर्ट: 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं! देशभर में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES