शक, संबंध और मर्डरः लड़कों से बात करने पर भड़का ब्वॉयफ्रेंड, 17 साल की गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदा
सनकी ब्वॉयफ्रेंड ने दूसरे लड़कों से बात करने पर गर्लफ्रेंड की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले लड़की का गला घोंटा और फिर चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
तमिलनाडु से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 23 साल के एक लड़के ने 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि लड़की ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया था. घटना तूतीकोरिन जिले के सॉयरपुरम के पास की बताई जा रही है. मृतका सोलाईपुदुर की रहने वाली है और सेबाथैयापुरम के अरुलमिगु मुथुमलाई अम्मन हिंदू हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. वहीं, आरोपी की पहचान मुथुराज के रूप में हुई है. वह पेशे से प्लंबर है. बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक लिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
सनकी ब्वॉयफ्रेंड की करतूत
प्रेम-प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है. आरोपी को मृतका का ब्वॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार भी आरोपी और मृतका एक-दूसरे को जानते थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिछले 2 साल से मृतका के साथ उसके प्रेम-संबंध थे. आरोपी ने बताया कि लड़की का दूसरे लड़कों से बात करना उसे पसंद नहीं था. उसने लड़की को दूसरे लड़कों से बात करने से मना किया था. वारदात वाले दिन भी उसने लड़की को समझाया था, लेकिन उसने बात मानने से साफ इनकार कर दिया था. इसी बात से उसे (आरोपी) गुस्सा आ गया और उसने लड़की की हत्या कर दी.
आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की
आरोपी ने पहले लड़की का गला घोंटा और फिर पीठ पर चाकू से वार किया. घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी नस काटकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उसे पुलिस ने बचा लिया. पुलिस ने आरोपी का इलाज कराकर गिरफ्तार कर लिया है. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार (21 नवंबर) की सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी मुथुराज अपने साथ चाकू और जहर लेकर लड़की के घर पहुंचा था. उस वक्त लड़की घर पर बिल्कुल अकेली थी.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
आरोपी ने लड़की को दूसरे लड़कों से बात करने को मना किया. इसको लेकर दोनों में बहस हुई. जब लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उसने कथित तौर पर पहले उसका गला घोंटा और उसके सीने के निचले हिस्से और पीठ पर चाकू से वार किया. पुलिस के अनुसार, लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि इसके बाद मुथुराज ने अपनी बाईं कलाई काट ली और थोड़ा जहर भी खा लिया था. हालांकि, अब आरोपी खतरे से बाहर है. पुलिस अब आरोपी पर जरूरी कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें- मंगलसूत्र गिरवी रख पति की ही दे दी सुपारी, अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने रची खौफनाक साजिश; करवा दिया कत्ल