)
संदीप कुमार/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर सदर से बीजेपी विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है. आमतौर पर राजनीतिक मंचों और जनसभाओं में नजर आने वाले विधायक जी इस बार शादी समारोह में अपने डांस को लेकर चर्चा में हैं. मौका था उनके भतीजे की शादी का, जहां 'दे दे प्यार दे' गाने की धुन बजते ही विधायक जी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए.
दरअसल, परिवार में शादी का जश्न चल रहा था. इसी दौरान जैसे ही डीजे पर 'दे दे प्यार दे' गाना बजा, विधायक मनोज प्रजापति भी मस्ती के मूड में आ गए. फिर क्या था, विधायक जी ने गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगाए. उनके साथ रिश्तेदार भी डांस करते नजर आए. शादी समारोह में विधायक का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए.
विधायक मनोज प्रजापति को इस तरह मस्ती में झूमते देख रिश्तेदार और समर्थक भी खुद को नहीं रोक पाए. डांस के दौरान लोगों ने उन पर जमकर रुपये लुटाए. किसी ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया तो किसी ने डांस फ्लोर पर उनके साथ कदमताल की. पारिवारिक माहौल में विधायक पूरी तरह जश्न के रंग में रंगे नजर आए.
शादी समारोह का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक मनोज प्रजापति 'दे दे प्यार दे' गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. उनके इस निराले अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। राजनीतिक व्यस्तताओं से इतर विधायक का यह पारिवारिक और मस्तीभरा अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. बता दें कि डॉ. मनोज प्रजापति हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक हैं. भतीजे की शादी में उनके डांस का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है.