SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मालिक की दरियादिली... दिवाली पर कर्मचारियों को थाली में भरकर दिया कैश; तोहफा पाकर भावुक हुए वर्कर्स

सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने कर्मचारियों को दिवाली ऐसा तोहफा दिया कि सभी के चेहरे खिल गए. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने थाली के अंदर नोटों की गड्डियां ले रखी हैं.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 07, 2026, 02:29 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 02:49 PM IST
Image Credit: दिवाली पर बोनस बांटने के दौरान की तस्वीरें
Join

दिवाली के नजदीक आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बोनस की रील्स और खबरें वायरल होने लगती हैं. कुछ रील्स में लोग कोई अच्छा गिफ्ट पाकर खुश होते दिखाई देते हैं, तो कुछ में लोग नाखुशी जाहिर करते हुए मायूस हो जाते हैं. इसी कड़ी में गुजरात के सूरत से भी एक दिलचस्प खबर सामने आई है, यहां एक कपड़ा कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को ऐसा गिफ्ट दिया है कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

सूरत के कपड़ा व्यापारी रामस्वरूप मुंडे ने अपने कर्मचारियों को अनोखा तोहफा दिया. उन्होंने करीब 20 वर्कर्स को 1 लाख रुपये से ज्यादा का कैश बोनस दिया है.  व्यापारी ने पूजा की थालियों को 10 से 500 रुपये तक के नोटों की गड्डियों से सजाया और हर कर्मचारी को नकदी से भरी थाली भेंट की. रामस्वरूप मुंडे ने कहा,'कर्मचारी सिर्फ स्टाफ नहीं हैं, बल्कि मेरे परिवार का हिस्सा हैं.' उन्होंने यह बोनस इसलिए दिया, ताकि कर्मचारी और उनके परिवार दिवाली का त्योहार पूरे उत्साह और खुशी के साथ मना सकें.

देखिए वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कारोबारी ने थाली में नोटों की गड्डियों ले रखी हैं और वो गड्डियां उठाकर एक महिला को दे रहे हैं, वो महिला लाइन में दोनों तरफ खड़े कर्मचारियों को नोटों की गड्डियां तोहफे में दे रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि तोहफे हासिल करने के बाद स्टाफ के चेहरे भी बहुत कुछ बयान कर रहे हैं. एक कर्मचारी ने तो दोनों कैश हासिल करने के बाद आशीर्वाद के तौर पर उनके पांव भी छुए.

यह भी पढ़ें: 'चांदी वर्क' में कितने प्रतिशत होनी चाहिए चांदी? असली की आड़ में बिक रहा एल्युमिनियम और चर्बी का जहर, टेस्ट ने खोले राज

फ्लैट और गाड़ियां भी दे रहीं कंपनियां

गुजरात की एक कंपनी और है, जो हर साल दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे देती है. इस कंपनी इस साल भी यह परंपरा जारी रखते हुए, अपने कर्मचारियों गाड़ियां और फ्लैट जैसी चीजें तोहफे में दीं. सूरत के हीरा कारोबारी भी दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों महंगे तोहफे देने की वजह से चर्चा में रहते हैं. 2016 में, उन्होंने अपने कर्मचारियों को 1260 कारें, 400 फ्लैट और हीरे के गहने उपहार में दिए थे. 2018 में, उन्होंने 600 और कारें बांटीं, जबकि अन्य कर्मचारियों को कंपनी के इनाम कार्यक्रम के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) दिए गए.

यह भी पढ़ें: मिठाइयों पर लगी चांदी 'असली' है या एल्युमिनियम फॉइल? फिंगर टेस्ट से ऐसे करें पहचान, IAS तुकाराम मुंढे ने बताए टिप्स

एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को गाड़ी और फ्लैट जैसी चीजें तोहफे में दी हैं. इस तरह के तोहफे लक्की ड्रा के जरिए से दिए गए हैं. इसमें सिर्फ वे कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्हें कंपनी के साथ जुड़े हुए कम से कम 18 महीने हो चुके हैं. इसमें सिक्योरिटी गार्ड से लेकर अधिकारी और अन्य स्टाफ सदस्य तक शामिल हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES