भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'₹10,000 की कीमत समझाऊंगा': सूरत के अकाउंटेंट ने ₹150 के पेट्रोल से फूंका ₹24 करोड़ का मार्केट

'₹10,000 की कीमत समझाऊंगा': सूरत के अकाउंटेंट ने ₹150 के पेट्रोल से फूंका ₹24 करोड़ का मार्केट

सूरत में एक अकाउंटेंट ने महज ₹150 के पेट्रोल का इस्तेमाल कर ₹24 करोड़ के मार्केट को भारी नुकसान पहुंचा दिया. जानिए क्या थी इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह और पूरा मामला.

Written ByRavindra Pratap Singh
Published: Sep 22, 2026, 04:58 PM IST|Updated: Sep 22, 2026, 05:04 PM IST
joinshare
'₹10,000 की कीमत समझाऊंगा': सूरत के अकाउंटेंट ने ₹150 के पेट्रोल से फूंका ₹24 करोड़ का मार्केट
Image Credit: 'मालिक को सबक सिखाना था'... सूरत अग्निकांड में आया सनसनीखेज मोड़, CCTV से पकड़ा गया आरोपी अकाउंटेंट

About the Author

    Ravindra Pratap Singh

    Ravindra Pratap Singh

    रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    सूरत के सरोली इलाके में श्याम संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 8 सितंबर 2026 की आधी रात के बाद लगी आग का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. अब जांच में सामने आया कि आग मार्केट में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने लगाई थी. इस शख्स का नाम विनोद साल्वे बताया जा रहा है. पुलिस ने विनोद साल्वे को 21 सितंबर 2026 को सूरत के डिंडोली इलाके से गिरफ्तार किया. CCTV फुटेज में एक व्यक्ति काले रंग की शर्ट, हल्के रंग की पैंट और कंधे पर बैग लटकाए मार्केट के एक सुनसान गलियारे में जाता दिखाई देता है.

    इस सूनसान गलियारे के दोनों तरफ कपड़ों के बड़े पैकेट रखे थे. कुछ आगे जाने के बाद उसने बैग से कुछ निकाला और गलियारे के आखिरी हिस्से तक पहुंचा. फुटेज में वह पैकेटों पर कोई तरल पदार्थ छिड़कता हुआ दिखाई देता है. इसके बाद उसने माचिस जैसी किसी चीज से आग लगाई. पैकेटों में आग भड़कते ही वह पलटकर उसी रास्ते से भाग गया. उसका चेहरा कपड़े से ढका था और उसने गहरे रंग का चश्मा पहन रखा था.

    24 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान

    पुलिस के मुताबिक, सूनसान गली में लगे CCTV फुटेज में दिखाई देने वाला व्यक्ति विनोद साल्वे है. इस आग से टेक्सटाइल कारोबारियों को करीब 24 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. आग में उन कपड़ों के पैकेटों को भी नुकसान पहुंचा, जिन्हें नवरात्रि और दिवाली से पहले ग्राहकों को भेजने के लिए तैयार रखा गया था.

    कौन है विनोद साल्वे?

    पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला विनोद साल्वे अप्रैल 2026 में श्याम संगिनी मार्केट की छठी मंजिल पर स्थित एक टेक्सटाइल फर्म में अकाउंटेंट के तौर पर काम करने लगा था. उसे हर महीने 30,000 रुपये वेतन मिलता था. पुलिस के मुताबिक, साल्वे ने पूछताछ में बताया कि वह फर्म के वरिष्ठ अकाउंटेंट और मालिक के व्यवहार से परेशान था. उसका आरोप था कि उसे लगातार डांटा जाता था और उसके काम में कमियां निकाली जाती थीं.

    10 हजार रुपये की सैलरी को लेकर विवाद

    साल्वे ने करीब एक महीने पहले नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद उसने अपनी 10 हजार रुपये की बकाया सैलरी मांगी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसका कहना है कि उसे भुगतान के लिए बार-बार टाल दिया गया. साल्वे कथित तौर पर बकाया रकम मांगने के लिए फोन करता था और कभी-कभी दफ्तर भी जाता था. पुलिस के अनुसार, रकम नहीं मिलने के बाद उसने अपनी पुरानी कंपनी से बदला लेने का फैसला किया.

    150 रुपये का पेट्रोल खरीदा

    सूरत के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस करणराज वाघेला के मुताबिक, आगजनी से एक दिन पहले साल्वे ने डिंडोली के एक पेट्रोल पंप से 150 रुपये का पेट्रोल खरीदा था. पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 की रात दुकानें बंद होने के बाद साल्वे श्याम संगिनी मार्केट की छठी मंजिल पर पहुंचा. वहां गलियारे में रखे साड़ियों और ड्रेस मटेरियल के पैकेटों पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी.

    राजस्थान और अयोध्या होकर सूरत लौटा आरोपी

    पुलिस के मुताबिक, आग लगाने के बाद साल्वे बाइक से वहां से निकल गया. इसके बाद वह राजस्थान और फिर अयोध्या गया. 20 सितंबर 2026 की रात वह सूरत वापस लौटा. पुलिस को उसके सूरत लौटने की जानकारी मिली. इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच ने 21 सितंबर 2026 को डिंडोली इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया.

    चार मिनट में पूरी वारदात को अंजाम

    CCTV फुटेज के टाइम स्टांप के अनुसार, साल्वे करीब चार मिनट तक मार्केट के अंदर रहा. शुरुआत में पुलिस ने आगजनी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की थी. CCTV फुटेज और जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान विनोद साल्वे के रूप में की गई.

    14 घंटे तक बुझाई गई आग

    आग की सूचना 8 सितंबर 2026 की रात करीब 12.50 बजे दमकल विभाग को मिली. दमकल की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर करीब 14 घंटे तक आग बुझाने का काम किया. आग से छठी मंजिल की सभी दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुईं. पांचवीं मंजिल की कुछ दुकानें भी आग की चपेट में आईं. पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Crime News