SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजीव से मोहब्बत, इंदिरा की आंखों में आंसू, मेनका से टकराव और प्रणब का सपना; सोनिया की किताब में क्या-क्या?

सोनिया गांधी की किताब 'BELONGING A Journey of Love' में राजीव गांधी से प्रेम, इंदिरा गांधी से रिश्ते, मेनका गांधी से पारिवारिक विवाद और प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा जैसे कई अनछुए पहलुओं का जिक्र है.

Written By Tahir Kamran
Published: Nov 10, 2026, 05:53 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 07:15 PM IST
Image Credit: हार्पर कॉलिन्स इंडिया
Join

एक ऐसी औरत, जिसने कई दहाइयों तक अपनी जिंदगी के अनगिनत पहलुओं को अखबारों, टीवी चैनलों और फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनते देखा. उनके परिवार की कहानी में प्यार है, बिछड़ने का दर्द है, सत्ता के गलियारों की उथल-पुथल है और भारतीय राजनीति के कई ऐसे राज हैं, जिन पर आज भी बहस होती है. इनमें बहुत से दावे बस यूं ही सियासी रोटियां सेकने के लिए भी गए होंगे, तो बहुत से सुर्खियां व्यूज हासिल करने के लिए तैयार की गई होंगी. इसमें कोई शक नहीं, लेकिन अब इन तमाम मुद्दों पर खुद सोनिया गांधी की किताब आ गई है. अब उसी सोनिया गांधी ने अपनी खामोशी तोड़ते हुए जिंदगी के उन पन्नों को दुनिया के सामने रखा है, जिन्हें अब तक उन्होंने अपने तक सीमित रखा था.

हार्पर कॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित किताब का नाम 'BELONGING A Journey of Love' सिर्फ सोनिया गांधी की प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसा सफर है जो कैंब्रिज की मोहब्बत से शुरू होकर 10 जनपथ, प्रधानमंत्री पद के फैसले और कांग्रेस की सत्ता की राजनीति तक पहुंचती है. इस किताब में जहां राजीव गांधी के साथ उनके रिश्ते और इंदिरा गांधी के साथ सास-बहू के संबंधों की झलक मिलती है, वहीं प्रणब मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा जैसे राजनीतिक प्रसंग भी चर्चा के केंद्र में हैं. आखिर सोनिया गांधी ने अपनी किताब में कौन-कौन से ऐसे खुलासे किए हैं, जो गांधी परिवार से लेकर कांग्रेस के सियासी इतिहास तक को नए नजरिए से देखने पर मजबूर करते हैं? आइए जानते हैं.

10 नवंबर 2026 को जारी होने वाली 'A Journey of Love' उनके व्यक्तिगत जीवन की भावुकता और भारतीय राजनीति के बड़े रहस्यों का एक अनूठा संगम है. इस किताब में उन्होंने हमेशा मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले अपने स्वभाव को छोड़कर अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं को साझा किया है. सोनिया गांधी की इस किताब की मुख्य-मुख्य बातें कुछ इस प्रकार हैं

कैंब्रिज का प्यार और शुरुआती संघर्ष

किताब की शुरुआत साल 1965 में इंग्लैंड के कैंब्रिज से होती है. यहां 19 साल की इतालवी छात्रा सोनिया माइनो की मुलाकात भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पोते और इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी से होती है. दोनों की पहली मुलाकात एक ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी. राजीव का सहज और सरल स्वभाव सोनिया को भा गया और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बन गया. यह प्रेम कहानी धीरे-धीरे इतनी गहरी होती गई कि सोनिया ने अपने परिवार, देश और परिचित माहौल को पीछे छोड़कर भारत आने का फैसला कर लिया. 25 फरवरी 1968 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इसके साथ ही सोनिया की जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ, जहां उन्हें एक बिल्कुल अलग संस्कृति, भाषा और परंपराओं के बीच अपनी नई पहचान बनानी थी.

भारतीय संस्कृति को अपनाना

1968 में शादी कर भारत आने के बाद शुरुआत में उन्हें हिंदी भाषा, साड़ी पहनने और भारतीय तीखे खान-पान को अपनाने में आए उतार-चढ़ाव और संघर्षों को बेहद ईमानदारी से साझा किया है. सोनिया ने बताया कि राजीव के साथ उन्होंने पहली बार जिन भारतीय व्यंजनों में से एक का स्वाद चखा, वह तंदूरी चिकन था. इसका गहरा लाल रंग और तीखापन उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था. धीरे-धीरे उन्हें भारतीय थाली, अरहर की दाल, फुल्के, सब्जियां और मांसाहारी व्यंजनों की आदत हो गई.

सास-बहू का रिश्ता

उन्होंने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को एक 'कड़क नेता' के बजाय एक बेहद संवेदनशील और स्नेही सास के रूप में चित्रित किया है, जिन्होंने सोनिया को भारत की संस्कृति में ढलने में मदद की. इसके अलावा उन्होंने मेनका गांधी को लेकर चर्चा में रहने वाले विवादों पर भी खुलकर लिखा है.

'बहूरानी' Vs 'छोटी बहू': संजय की मौत, वरुण का जन्मदिन और इंदिरा की वो शर्त; सोनिया ने खोले गांधी परिवार की कलह के राज

खो देने का दर्द

किताब में गांधी परिवार पर आई दो बड़ी त्रासदियों का भी जिक्र है. पहले 1980 में संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत और फिर 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके ही दो सुरक्षाकर्मियों द्वारा हत्या. सोनिया ने इन घटनाओं को बेहद भावुक अंदाज में याद किया है. उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी को खून से लथपथ देखकर वह खुद उन्हें अस्पताल लेकर गई थीं. इन दोनों घटनाओं ने पूरे परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी.

राजीव का राजनीति में आना

सोनिया ने बताया है कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के फैसले से वह बेहद डरी हुई थीं. उन्हें डर था कि राजनीति में आने से राजीव की जान भी खतरे में पड़ सकती है. वह नहीं चाहती थीं कि परिवार एक और बड़ी त्रासदी से गुजरे, लेकिन देश और पार्टी के हालात ऐसे थे कि आखिरकार राजीव को प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी.

ऑपरेशन ब्लू स्टार

किताब में 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके बाद हुई घटनाओं का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि स्वर्ण मंदिर परिसर में सैन्य कार्रवाई की तबाही देखकर इंदिरा गांधी की आंखों में आंसू आ गए थे. सोनिया के मुताबिक, इंदिरा गांधी ने बेहद शांत रहते हुए अपने परिवार को संभावित मौत के लिए भी तैयार किया था. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.

'ऑपरेशन ब्लूस्टार की तबाही देख इंदिरा की आंखों में आ गए थे आंसू, उनके गुस्से से कांप जाती थी मैं...', किताब में सोनिया ने क्या लिखा?

सबसे बड़ा सदमा

किताब में 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया की जिंदगी में आए तूफान का भी दर्दनाक जिक्र है. पति को खोने के बाद वह गहरे सदमे और अकेलेपन में चली गई थीं. दो बच्चों की जिम्मेदारी और अचानक खाली हो गई जिंदगी के बीच खुद को संभालना उनके लिए बेहद मुश्किल था.

भारत न छोड़ने का फैसला

इटली में अपने परिवार की ओर से वापस लौटने की सलाह मिलने के बावजूद सोनिया ने भारत में ही रहने का फैसला किया. राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखी, लेकिन कांग्रेस को बिखरता देख आखिरकार सक्रिय राजनीति में कदम रखा. 1998 में पार्टी की कमान संभालने के बाद वह कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली नेता बनीं.

पीएम पद का त्याग

किताब में सोनिया गांधी ने 2004 के उस ऐतिहासिक फैसले पर भी खुलकर बात की है, जब कांग्रेस की जीत के बाद उनके प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना थी, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने बताया कि यह फैसला किसी राजनीतिक दबाव या मजबूरी में नहीं, बल्कि उनकी अंतरात्मा की आवाज पर लिया गया था. इसके बाद उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

प्रणब मुखर्जी की महत्वाकांक्षा ताजा विवाद

किताब का सबसे चर्चित हिस्सा वह है जहां उन्होंने खुलासा किया कि 2010 के आसपास दिग्गज नेता प्रणब मुखर्जी ने उनके सामने प्रधानमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर की थी, जिसे सुनकर वे हैरान रह गई थीं. इसी बात को लेकर हाल ही में प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी पलटवार किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई हेडिंग पर क्लिक करें

2010 की वो मुलाकात, जब प्रणब ने खोल दिया दिल का राज! हैरान रह गई थीं सोनिया गांधी, किताब में किया खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES