SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SIR पर आर-आरः CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, समर्थन में बीजेपी निकाल रही पदयात्रा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज (23 अक्टूबर) को आर-पार की लड़ाई देखने को मिल रहा है. 'पीपल अगेंस्ट SIR' नामक गठबंधन ने आज देशव्यापी आंदोलन बुलाया है, तो वहीं बीजेपी की ओर से SIR के समर्थन में आज से देशभर पदयात्राएं निकाली जा रही हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 23, 2026, 11:14 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 11:56 AM IST
Image Credit: SIR पर आर-पार
Join

वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है. 'पीपल अगेंस्ट SIR' नामक गठबंधन ने आज (23 अक्टूबर) को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है. इस आंदोलन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के अलावा अभिनेता प्रकाश राज और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण भी शामिल हो सकते हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने भी इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. इतना ही नहीं इस आंदोलन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. प्रदर्शन के लिए 'हर हाथ में तिरंगा, हर गली में जंतर-मंतर' का नारा दिया गया है.

केंद्रीय वित्तमंत्री के पति भी आंदोलन में शामिल

वकील प्रशांत भूषण ने देशवासियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि SIR के जरिए वोट चोरी की जा रही है, इसलिए इस आंदोलन का मकसद भारत के लोकतंत्र को बचाना है. प्रशांत भूषण ने इससे पहले रिजीम चेंज की बात कही थी. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते हैं कि रिजीम चेंज हो. इसमें क्या गलती है? आंदोलन में सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर की हो रही है. उन्होंने भी आंदोलन का समर्थन किया है. पराकला प्रभाकर ने सोशल मीडिया साइट एक्स से इस आंदोलन के पोस्टर को शेयर किया है.

SIR पर बीजेपी का काउंटर प्लान

उधर, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बीजेपी भी अब सड़क पर उतर चुकी है. पार्टी आज से देशभर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ' अभियान चलाने जा रही है. पार्टी ने पूरे देश में हर जिले के मुख्यालय से एक पदयात्रा निकालने की रणनीति तैयार की है. यात्रा में शामिल नेता-कार्यकर्ता गांव-गांव तक जाएंगे और लोगों को SIR प्रक्रिया की जानकारी देंगे. इतना ही नहीं बीजेपी कार्यकर्ता इस अभियान के तहत लोगों का नाम भी वोचर लिस्ट में दर्ज कराने में मदद करेंगे.

पार्टी ने हर पदयात्रा में करीब 10 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेंगे. इसके जरिए भी SIR पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-  'वोट चोरी कहकर आप घुसपैठियों को बचाना चाहते हो': SIR को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES