CEC पर शोर, प्रदर्शन का डे 4: आज भी विपक्ष का हल्ला-बोल, राष्ट्रपति से रात 8 बजे मिलेंगे इंडिया ब्लॉक के नेता
SIR के मसले पर विपक्ष का रवैया आक्राम हो गया है. इंडिया ब्लॉक के नेताओं का कहना है कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा. इस बीच आज इंडिया ब्लॉक के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज रात 8 बजे मुलाकात करेंगे.
एसआईआर से जुड़े मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर पिछले तीन से विपक्ष का प्रदर्शन जारी है. इंडिया गंठबंधन के नेताओं की लंच डिप्लोमेसी ने एकता का संदेश दिया. इसमें इंडिया ब्लॉक के लगभग सभी सांसद शामिल हुए. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी विपक्षी सांसदों को दिल्ली में लगातार दो दिन लंच पर बुलाया. विपक्ष के नेता शुक्रवार (9 अक्टूबर) को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात आज रात 8 बजे होगी.
दरअसल, विपक्षी सांसद देश के कई राज्यों में हुए एसआईआर के दौरान वोटर लिस्ट से हटाए गए लोगों के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ लामबंद हैं. ऐसे में विपक्षी दल वोटर लिस्ट के चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) को लेकर अपनी चिंताएं औपचारिक रूप से देश की राष्ट्रपति के सामने जाहिर करेंगे और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे. राष्ट्रपति से मिलने के बाद विपक्षी सांसदों का चुनाव आयोग से टकराव और बढ़ने की उम्मीद है.
राष्ट्रपति से मिलने का मांगा था समय
इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 7 से 9 अक्टूबर के बीच राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था, जिसके बाद राष्ट्रपति भवन विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने के लिए तैयार हुआ. राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से विपक्ष को बताया गया कि प्रतिनिधिमंडल में 15 की बजाए केवल 10 सदस्य ही आएं. राष्ट्रपति भवन की इस शर्त को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मान लिया है. इस प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा, इसको लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हो सकी है.
गौर करने वाली बात है कि यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है. पिछले तीन दिन से विपक्षी दल चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर पहुंचने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका. चुनाव आयोग ने पिछले दिनों साफ किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने के लिए किसी भी दल ने समय नहीं मांगा.
राष्ट्रपति से मिलने जा सकते हैं ये नेता
राष्ट्रपति से मिलने के लिए जिन 10 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जा सकता है, उसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। गुरुवार (08 अक्टूबर) को टीएमसी नेता और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं.
क्या किसी बड़े प्लान की तैयारी इंडिया गठबंधन
गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक के नेता पिछले तीन दिन से नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कई नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई है.
इस बीच खबर है कि आज यानी शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों की दोपहर 3 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक होगी. राष्ट्रपति से मुलकात से पहले इंडिया ब्लॉक के नेता बैठक करेंगे. वहीं, सूत्रों की मानें, को इंडिया गठबंधन के नेता अब सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति अवास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अवास संभावित जगहों पर प्रदर्शन कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में थमी रफ्तार... INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचे 5 हजार से ज्यादा यात्री
यह भी पढ़ें: विधायकी रहेगी या जाएगी? TMC के 10 बागी विधायकों की सदस्यता पर स्पीकर रथिंद्र बोस आज लेंगे फैसला