SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महाराष्ट्रः शिंदे गुट के नेता ने CM फडणवीस के करीबी को लगाई फटकार, क्या MLC चुनाव के बाद बिगड़े शिवसेना-BJP के रिश्ते

MLC चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) से पीछे रहने के बाद बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. तीनों दल एक-दूसरे पर हार की ठीकरा फोड़ने में जुटे हैं.

Written By K. Raj Mishra
Published: Oct 31, 2026, 07:44 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 08:22 AM IST
Image Credit: शिवसेना-बीजेपी (File Photo- ANI)
Join

महाराष्ट्र में MLC चुनाव में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) से पीछे रहने के बाद सत्ताधारी महायुति गठबंधन में काफी खींचतान देखने को मिल रही है. MLC चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद से सत्ताधारी महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों (बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी) में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता नीलेश राणे ने सीएम फडणवीस के करीबी और बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन को 'लिमिट में रहने' की चेतावनी दी है. नीलेश राणे ने कहा कि बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन अपनी हैसियत से ज्यादा बोल रहे हैं. उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए.

BJP प्रवक्ता को शिवसेना नेता की नसीहत

दरअसल, पुणे और नागपुर स्नातक निर्वाचन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की हार पर बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना (शिंदे गुट) पर भड़ास निकाली थी. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा था कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे इस चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल सके. उन्होंने कहा था कि अगर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और एनसीपी उम्मीदवारों का समर्थन किया होता, तो महायुति गठबंधन निश्चित रूप से विधान परिषद की सभी पांच सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करती. बीजेपी प्रवक्ता के इस बयान पर शिवसेना (शिंदे गुट) भड़क उठी और नीलेश राणे ने बीजेपी प्रवक्ता को अपनी हैसियत में रहकर बोलने की नसीहत दे डाली.

महायुति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

उधर, नीलेश राणे के भाई और बीजेपी कोटे से मंत्री नीतेश राणे ने भी महायुति में सामंजस्य का अभाव बताया. इन चुनावों में महाविकास अघाड़ी की कामयाबी पर उन्होंने महायुति में 'शकुनी मामा' मौजूद होने की बात कही. बीजेपी नेता ने कहा कि अगर तीनों दल आपस में मिलकर लड़ते तो विपक्ष कभी नहीं जीत सकता था. उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन के भीतर किसी ‘शकुनि मामा’ की मौजूदगी है और इसकी जांच कराई जानी चाहिए.

CM फडणवीस की ठाकरे बंधुओं से मुलाकात की चर्चा

आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर में सीएम देवेंद्र फडणवीस की ठाकरे बंधुओं से मुलाकात भी काफी चर्चा में है. हाल ही में सीएम फडणवीस ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ एक किताब के 'विमोचन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम में तीनों नेता काफी सहज लग रहे थे और आपस में काफी हंसी-ठिठोली करते नजर आए. इन तस्वीरों को लेकर अटकलों का बाजार गरम है. 

ये भी पढ़ें- एक मंच पर फडणवीस, उद्धव और राज ठाकरे, चढा सियासी पारा; अब महाराष्ट्र सीएम ने बताई वजह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES