भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /राहुल गांधी का विदेश टूरः सवालों से भड़के थरूर, बोले- मैं नहीं हूं ट्रैवल एजेंट

राहुल गांधी का विदेश टूरः सवालों से भड़के थरूर, बोले- मैं नहीं हूं ट्रैवल एजेंट

कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी हाजिर-जवाबी के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर से उनका जवाब सुर्खियों में है. इस बार उनसे राहुल गांधी के विदेश टूर को लेकर सवाल किया गया था.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 21, 2026, 01:17 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 01:40 PM IST
joinshare
राहुल गांधी का विदेश टूरः सवालों से भड़के थरूर, बोले- मैं नहीं हूं ट्रैवल एजेंट
Image Credit: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Photo- Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी क्या फिर से विदेश चले गए हैं? बीजेपी का दावा है कि SIR और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के बाद राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश में छुट्टियां बिताने चले गए हैं. बीजेपी के आरोपों के बीच जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर से राहुल गांधी के विदेश टूर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया. राहुल गांधी के विदेश दौरे से जुड़े सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं. उन्होंने कहा कि सबके अपने-अपने कारण होते हैं और सभी अपने फैसले खुद लेते हैं. थरूर ने साफ कहा कि वे राहुल गांधी की ओर से बोलने के लिए नहीं हैं. कांग्रेस सांसद ने पत्रकार से कहा, 'मैं यहां हूं, तो मुझसे जुड़े सवाल कीजिए.'

बीजेपी को कांग्रेस ने दिया जवाब!

थरूर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एक तस्वीर शेयर की गई है. इस तस्वीर में दोनों विजन IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के मुताबिक, विजन IAS कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने दिल्ली में राहुल-प्रियंका से मुलाकात करके संस्थान में पढ़ाई की गुणवत्ता, मेंटरशिप और स्टडी मटेरियल में आई भारी गिरावट को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं. इस मुलाकात की टाइमिंग नहीं बताने के कारण सवाल वहीं का वहीं खड़ा है. 

संदीप दीक्षित ने किया राहुल का बचाव

उधर, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं. वह दुनियाभर के छात्रों के साथ संवाद करते हैं उनको संबोधित करते हैं. दुनियाभर के युवा उन्हें पसंद करते हैं. वे कब विदेश जाते हैं, बीजेपी को इससे क्या मतलब? संदीप दीक्षित ने पूछा कि क्या इन दिनों विदेश जाने पर कोई पाबंदी है? बीजेपी और पीएम मोदी को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री तो चलते सत्र में विदेश चले जाते हैं.

राहुल पर बीजेपी के आरोप

बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के विदेश जाने का दावा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बार फिर 'वैकैशन मोड' में हैं. बीजेपी नेता का दावा है कि राहुल गांधी वियतनाम गए हैं. हालांकि, उन्होंने इसका कारण पूछा है. बीजेपी नेता ने पूछा कि SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाने के बीच राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं? प्रदीप भंडारी ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ब्रेक का मजा ले रहे हैं या अपने अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिल रहे हैं?

ये भी पढ़ें- '5 हजार देकर क्या एहसान कर रहे हैं?' किसानों के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे ने सरकार को घेरा, CM फडणवीस को दिया ये चैलेंज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Shashi Tharoor
Rahul Gandhi
Congress