SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में कराया गया भर्ती, क्या है 'प्लुरिटिक पेन', जिसने महाराष्ट्र के दिग्गज को घेरा?

महाराष्ट्र के राजनेता शरद पवार बीमार हो गए हैं. छाती में दर्द के बाद उन्हें पुणे के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टर उनकी सेहत पर निगरानी रख रहे हैं.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 02, 2026, 06:09 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 06:15 PM IST
Image Credit: शरद पवार की सेहत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है (फाइल फोटो)
Join

महाराष्ट्र के दिग्गज राजनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार की तबियत खराब हो गई है. उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ था, जिसके बाद उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. चेक अप के बाद अस्पताल के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है. इस बयान में उन्होंने बताया, 'शरद पवार को छाती में दर्द यानी प्लुरिटिक पेन की शिकायत महसूस हुई थी. इसके बाद सामान्य जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनकी हालत में सुधार है. हालांकि, एहतियात के तौर पर वे फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे.'

शरद पवार की हालत स्थिर, डॉक्टर कर रहे निगरानी

डॉ. ग्रांट ने कहा कि शरद पवार की हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत का ध्यान रखने में जुटे हैं. उन्हें किसी भी तरह के बड़े जोखिम से बचाने के लिए डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है. उन्होंने कहा कि पवार की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और चिंता की कोई बात नहीं है.

अस्पताल की ओर से जारी किया गया बयान

सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार की उम्र और उनके पिछले मेडिकल इतिहास को देखते हुए डॉक्टर किसी भी प्रकार की कमी छोड़ने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि उन्हें कुछ समय के लिए डॉक्टरों की देखरेख में ही अस्पताल में ही आराम करने की सलाह दी गई है. उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की ओर से समय-समय पर मेडिकल बुलेटिन जारी किया जा रहा है, जिससे उनके समर्थकों को सही जानकारी मिलती रहे.

ये भी पढ़ें- ममता ने दिल्ली में भरी हुंकार, सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में मिटा दी निशानी; सांस्कृतिक केंद्र 'नंदन' से हटी पूर्व CM की नेमप्लेट

महाराष्ट्र की राजनीति में शुरू हुई हलचल

उधर, शरद पवार के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती की खबर सामने आते ही महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल शुरू हो गई है. उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ताओं और दिग्गज नेता लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने रूबी हॉल क्लिनिक पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी भी ली. डॉक्टरों का कहना है कि पर्याप्त आराम और इलाज के बाद वे जल्द ही ठीक होकर फिर से राजनीतिक जीवन में वापस लौट सकते हैं.

क्या होता है प्लुरिटिक पेन, जिसने शरद पवार को घेरा?

डॉक्टरों के मुताबिक, 'प्लुरिटिक पेन' असल में छाती का वह दर्द होता है, जो सांस लेने, खांसने या छींकने पर बढ़ जाता है. यह आमतौर पर फेफड़ों के आवरण (प्लूरा) में सूजन या सीने से जुड़ी अन्य मामूली समस्याओं की वजह से होता है. यह ठीक होने वाला द्रद होता है. हालांकि बड़ी उम्र और बीमारियों से जुड़े पिछले इतिहास की वजह से कई बार समस्या जानलेवा भी बन जाती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES