App

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; सेहत पर बेटी सुप्रिया सुले का आया बयान

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है.

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; सेहत पर बेटी सुप्रिया सुले का आया बयान
Image Credit: शरद पवार को मेडिकल जांच के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है (फाइल फोटो)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार की हालत लगातार खराब बनी हुई है. उन्हें अब इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने यह जानकारी देते हुए शरद पवार के लिए शुभकामनाएं भेजने वालों का आभार जताया है. 

चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद- सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट लिखकर परिवार और पार्टी की ओर से सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, 'हम बाबा को कुछ जरूरी मेडिकल टेस्ट के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट करा रहे हैं. आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद.'

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है. 

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की निगरानी में शरद पवार के कुछ रूटीन चेकअप किए जा रहे हैं. उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. उनकी सेहत से जुड़ी अगली अपडेट समय पर साझा की जाएगी.

पिछले कई दिनों से नासाज चल रही है तबीयत

बताते चलें कि शरद पवार की तबीयत पिछले कुछ दिनों से नासाज चल रही है. उन्हें हाल ही में पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उन्हें बुधवार को डिस्चार्ज किया गया. इसके बाद बेटी सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर जानकारी दी वे शरद पवार को लेकर मुंबई जा रही हैं. अब उन्होंने शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराने की जानकारी दी है.

सूखा प्रभावित इलाकों का करने वाले थे दौरा

महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज कहे जाने वाले शरद पवार ने पिछले महीने राज्य के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू किया था. वे बारामती का दौरा कर चुके थे और सोलापूर, धाराशिव, बीड और अहिल्यानगर जिलों में जाने वाले थे. वे सीधे खेत की मेड़ पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुन रहे थे. हालांकि, उनका यह दौरा योजना के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया.

शरद पवार की सेहत कैसे खराब हुई?

धाराशिव पहुंचने पर 2 नवंबर को उनका दौरा अचानक रद्द कर दिया गया था. बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है. इसके बाद उनके पुणे के अस्पताल में भर्ती कराने की खबर सामने आई थी. सुप्रिया सुले ने पोस्ट करके बताया था कि खांसी की शिकायत की वजह से उन्हें पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब वहां से वे डिस्चार्ज हो गए हैं और आगे की जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराए गए हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Devinder Kumar

Devinder Kumar

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More