फोन टैपिंग पर राहुल का इल्जाम, दूसरी तरफ पित्रोदा का बयान; बोले- पीएम मोदी नहीं करते ये काम
राहुल गांधी के राजनीतिक गुरु सैम पित्रोदा ने फोन टैपिंग वाले आरोपों पर पीएम मोदी का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी का फोन टैप नहीं करते हैं. हालांकि, पित्रोदा ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोपों का पूरी तरह से खंडन भी नहीं किया.
क्या राहुल गांधी से उनके राजनीतिक गुरु सैम पित्रोदा रूठ गए हैं? क्या दोनों में अब बिल्कुल भी तालमेल नहीं रहा? यह सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. पित्रोदा ने पीएम मोदी का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसी का फोन टैप नहीं करते हैं. NDTV को दिए एक खास इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री ऐसा करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कोई पेचकस लेकर कंप्यूटर पर नहीं बैठ जाते होंगे. हालांकि, पित्रोदा ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोपों का पूरी तरह से खंडन भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि उनकी (राहुल गांधी) की बातें सच भी हो सकती है. पित्रोदा ने दावा किया कि उनका भी फोन टैप किया जा रहा है.
खबर अपडेट हो रही है...