भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /एक महीने में करोड़ों का चढ़ावा: रामनाथस्वामी मंदिर में 332 ग्राम सोना, 3.9 किलो चांदी और विदेशी नोटों का दान

एक महीने में करोड़ों का चढ़ावा: रामनाथस्वामी मंदिर में 332 ग्राम सोना, 3.9 किलो चांदी और विदेशी नोटों का दान

Donation Counting In Ramanathaswamy Temple: तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर में हर साल दुनियाभर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और अपने हिसाब से चढ़ावा चढ़ाते हैं. बता दें कि मंदिर में एक महीने में ही करोड़ों का डोनेशन आता है. बीते महीने भी कुछ ऐसा ही हुआ.

Written ByShruti Kaul
Published: Oct 07, 2026, 09:47 AM IST|Updated: Oct 07, 2026, 10:04 AM IST
joinshare
एक महीने में करोड़ों का चढ़ावा:  रामनाथस्वामी मंदिर में 332 ग्राम सोना, 3.9 किलो चांदी और विदेशी नोटों का दान

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Ramanathaswamy Temple Donation: तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर रामेश्वरम द्वीप पर स्थित है और इसे रामेश्वरम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है.  12 ज्योर्तिलिंगों में से एक इस मंदिर का आध्यात्मिक महत्व काफी ज्यादा है. कहा जाता है कि रावण को हराने के बाद भगवान राम ने अपने पाप धोने के लिए यहीं पूजा की थी. हर साल इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगती और यहां चढ़ावा भी खूब चढ़ता है.

'IANS' की रिपोर्ट के मुताबिक रामनाथस्वामी मंदिर में इस महीने करोड़ों का चढ़ावा आया है, जिसमें कई ग्राम सोना-चांदी भी शामिल है. मंदिर में फॉरेन करेंसी के नोट भी मिले. चढ़ावे की गिनती करने के लिए मंदिर के कर्मचारियों और स्वयंसेवक पहुंचे.  

1 महीने में करोड़ों का दान 


'IANS' ने अपने 'X' हैंडल पर तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर पर चढ़ावे की जानकारी देते हुए लिखा,' रामनाथस्वामी मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर की हुंडियों में चढ़ावे की मासिक गिनती के दौरान 1,70,51,404 रुपये के कैश जमा हुए. इस संग्रह में 332 ग्राम सोना, 3.913 किलोग्राम चांदी और फॉरेन करेंसी के 191 नोट भी शामिल थे. हुंडी की गिनती पूर्वी गोपुरम मंडपम में की गई, जिसमें मंदिर के कर्मचारियों के साथ-साथ तंजावुर और थेनी के स्वयंसेवकों ने भी हिस्सा लिया.'  

कहां इस्तेमाल होता है चढ़ावा? 


बता दें कि रामनाथस्वामी मंदिर में हर साल दुनियाभर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं. यहां लोग अपनी-अपनी श्रद्धा से दानपेटी में चढ़ावा चढ़ाते हैं. लोग अपनी इच्छा से यहां सोना-चांदी, पैसे और कई चीजें चढ़ाते हैं. हर महीने मंदिर दानपेटी की करवाता है, जिसमें मंदिर के कर्मचारी और कई स्वयंसेवक हिस्सा लेते हैं. 

Rameswaram, Tamil Nadu: The Ramanathaswamy Temple administration announced that ₹1,70,51,404 in cash was collected during the monthly counting of offerings from the temple hundis. The collection also included 332 grams of gold, 3.913 kilograms of silver and 191 foreign currency notes. The hundi counting was conducted at the East Gopuram Mandapam, with temple staff and volunteers from Thanjavur and Theni participating in the process. (06/10)

— IANS (@ians_india) October 6, 2026

दानपेटी से निकलने वाले खजाने का इस्तेमाल मंदिर के रखरखाव, सामाजिक कार्यों और भक्तों की सुविधाओं के लिए किया जाता है.

BRICS समिट में रामनाथस्वामी मंदिर की झलक  


बता दें कि दिल्ली में 18वें BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने रूस-चीन समेत दुनियाभर के कई नेताओं का खास स्वागत किया था, जिसमें रेड कार्पेट के पीछे रामनाथस्वामी मंदिर का बैकग्राउंड लगा हुआ था. पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को इस मंदिर के बारे में बताते हुए नजर आए थे. खुद पीएम मोदी BRICS से पहले रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे. उन्हें मंदिर के पुजारी ने माला भी पहनाई थी. 

During the welcome of BRICS leaders, Prime Minister Narendra Modi welcomed the leaders against the backdrop of the iconic Ramanathaswamy Temple in Rameswaram, Tamil Nadu. https://t.co/2LGds6RJLw

— ANI (@ANI) September 12, 2026

रामनाथस्वामी शिव मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है. भारत के हिंदू मंदिरों में से इसका कॉरिडोर सबसे लंबा है, जो खूबसूरत खंभों से सजा हुआ है. मंदिर के परिसर के अंदर और आसपास कई तीर्थ कुंड भी बने हैं, जिनमें से 22 कुंज मंदिर के अंदर ही मौजूद हैं. माना जाता है कि इस कुंड में नहाने से पापों का नाश होता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
tamilnadu