2029 में फिर करारी हार के लिए तैयार रहें राहुल गांधी, विपक्ष पर अमित शाह का जोरदार हमला
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पीएम मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं. शाह ने कांग्रेस को घेरा और लगातार चुनाव हारने के बाद उन्हें आत्ममंथन करने की सलाह दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के लगातार CEC ज्ञानेश कुमार पर कर रहे हमले और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद उनके आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने एसआईआर के मुद्दे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस पिछले 41 सालों से कांग्रेस नहीं जीती है क्या इसके पीछे की वजह भी एसआईआर है.
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने गुजरात, बंगाल, बिहार सहित कई राज्यों का नाम लेते हुए गिनवाया जहां कांग्रेस की बीते कई दशकों से सरकार नहीं बनी हैं. अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस देश की जनता के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं. वो लगातार चुनाव हार रहे इसके लिए उन्हें ऐसे आरोपों की बजाए अपनी हार को लेकर आत्ममंथन करना चाहिए.
विपक्ष लगातार चौथी हार की ओर बढ़ रहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, 'मैं राहुल गांधी और उनके साथियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. NDA 2029 के आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है, और कांग्रेस एक और हार की ओर बढ़ रही है यह उसकी लगातार चौथी हार होगी...'
2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें...
शाह ने आगे कहा, 'मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि इस देश की जनता SIR की आड़ में घुसपैठियों को बचाने की आपकी रणनीति को पूरी तरह समझ चुकी है और वे अब आपकी चालों में नहीं फंसेंगे. मैं राहुल और उनके साथियों से यह भी कहना चाहता हूं कि वे 2029 में करारी हार के लिए तैयार रहें. NDA 2029 के आम चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने जा रहा है, और कांग्रेस एक और हार की ओर बढ़ रही है. यह उसकी लगातार चौथी हार होगी.'
कई राज्यों में दशकों से सत्ता में नहीं आई कांग्रेस
अमित शाह ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि इस सच्चाई से इनकार नहीं किया जा सकता. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिपुरा में 33 साल से जीत नहीं पाई है, जबकि पश्चिम बंगाल में उसे 54 साल से कोई जीत हासिल नहीं हुई है. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस गुजरात, बंगाल और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तीन-तीन, चार-चार और पांच-पांच दशक से चुनाव हारती रही है.
SIR को लेकर राहुल गांधी से सवाल
उन्होंने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस की इन हारों के लिए SIR को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, जबकि यह प्रक्रिया 2024 के बाद शुरू हुई. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब से कांग्रेस के प्रमुख नेता बने, फिर पार्टी अध्यक्ष रहे और अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, तब से कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है. अमित शाह ने सवाल उठाया कि इन हारों के लिए SIR को जिम्मेदार कैसे ठहराया जा सकता है.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, गुजरात में BJP के सामने चारों खाने चित! AAP का खाता भी नहीं खुला