SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली प्रोटेस्ट: अजीत डोभाल पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी? मोदी-शाह के साथ, RSS को भी घेरा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सीजेपी का प्रोटेस्ट रोकने के लिए किए गए उपायों को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग बताते हुए निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा, 'सत्ता युवाओं की आवाज दबा रही है, लेकिन वो ज्यादा लंबे समय तक ऐसा नहीं कर पाएंगे.'

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 11, 2026, 10:13 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 01:25 PM IST
Image Credit: (AI)
Join

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने भारत के युवाओं पर हमला किया है. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. चेन्नई एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन तीनों ने वीकेंड पर दिल्ली को एक तरह से जेल में तब्दील कर दिया है और युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गुंडों को खुली छूट दे दी है.

LoP राहुल गांधी ने यह भी कहा, 'वे चाहे जो कर लें, अब वे खुद ही अपने जाल में फंसते जा रहे हैं. उनके पास बचने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है, क्योंकि उन्होंने देश की जनता, लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ साजिश रची है. पूरा विपक्ष और देश के बाकी युवा धीरे-धीरे उनके लिए जगह कम करते जा रहे हैं.'

दिल्ली प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस युवाओं की आवाज उठाएगी. इसके साथ ही चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को वापस लेने के लिए 12 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन करेगी. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते-बोलते राहुल गांधी ने भारत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को भी खलनायक बता दिया.

विपक्ष को न्याय मिलेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है और देश के दिल और आत्मा पर हमला किया है. उन्होंने कहा, 'दिल्ली में जिन लड़के-लड़कियों पर हमला किया गया है, उन्हें और विपक्ष को न्याय मिलेगा. मेरी बात याद रखिएगा.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES