)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (02 अक्टूबर) को फ्लाईदुबई के कैप्टन पायलट स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की. इस दौरान कैप्टन स्मित ने पीएम मोदी को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी से बात करते हुए स्मित मच्छार भावुक हो गए. इस दौरान पीएम ने कहा कि अगर आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे, तो किसके सामने होंगे.
दरअसल, बुधवार (20 सितंबर 2026) को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान में कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया. इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बावजूद इसके उन्होंने सुरक्षित तरीके से विमान को सऊदी अरब के एक एयरपोर्ट पर लैंड कराया. स्मित शुरुआत में सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे, जहां पर उनका उपचार चल रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल पर कैप्टन पायलट स्मित से बात की. इस दौरान पीएम ने कहा कि पूरा देश आपकी बहादुरी पर गर्व कर रहा है. पीएम ने कहा कि कल मैंने आपके माता जी से बात की. उन्होंने काफी मजबूती के साथ बात की. पीएम ने कहा कि कई सारी बातें हैं, जो आपसे मिलकर होंगी सभी बातों को फोन कॉल पर नहीं किया जा सकता है. पीएम ने कहा कि आप जल्द ही स्वस्थ होने वाले हैं, भारत आपके स्वागत लिए पूरी तरीके से तैयार है. शरीर पर लगे घाव धीरे-धीरे ठीक होंगे आप बहादुर हैं.
#WATCH |"I had never thought I would get a chance to speak to you, sir," says Flydubai Captain Smit Machchhar to PM Modi.
"You have made the whole country proud," the PM tells the brave Captain. pic.twitter.com/p8mYFgqUek— ANI (@ANI) October 2, 2026
बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक भी हुए. कैप्टन ने पीएम मोदी ने कहा कि सॉरी सर मैं आपके सामने रो रहा हूं, इसपर पीएम ने कहा कि आप मेरे सामने भावुक नहीं होंगे, तो किसके सामने होंगे. पीएम ने कहा कि आप जल्दी से स्वस्थ हों, इसके लिए पूरे देश में लोग पूजा-पाठ कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी जरूरत के समय में मैं केवल एक फोन कॉल इतना दूर हूं. पीएम ने कहा कि आप मिलेंगे,तो आपसे अंदर की बात होंगी. सभी बातें फोन पर नहीं की जा सकती हैं.
#WATCH | Flydubai Captain Smit Machchhar turns emotional as he recounts his ordeal before PM Modi; he says, "You are my biggest idol. I feel proud of the way you are encouraging me today. I had so many injuries, but I told myself I have to get up and act. At the time, I told… pic.twitter.com/eqGloeCTSl
— ANI (@ANI) October 2, 2026
फ्लाईदुबई घटना में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार सेबात करते हुए पीएम ने कहा कि आपके धैर्य और आपकी सूझबूझ ने कई लोगों की जान बचाई. आप जीवन और मृत्यु की लड़ाई लड़ रहे हैं. आपने 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया. पीएम ने कहा कि मैंने गीता बहन से भी बात की और कहा कि आपने गीता के संस्कारों से स्मित का जीवन संवारा है.
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से बात करते हुए उनके सूझबूझ और मुश्किल वक्त में संयम बनाए रखने की तारीफ की. पीएम ने कहा कि पूरा देश स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है. स्मित ने पीएम मोदी ने बातचीत करते हुए बताया कि वह विमान में घटना के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे. उनके मन में बस यही था कि वह किसी को मरने नहीं दे सकते हैं.
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन पायलट स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. हालांकि, घायलावस्था में ही कैप्टन ने किसी तरीके से कॉकपिट का दरवाजा खोला और फिर यात्रियों की मदद से हमलावर को काबू किया गया. बाद में विमान को सुरक्षित तरीके से सऊदी अरब में लैंड कराया गया. विमान में 170 से अधिक यात्री सवार थे, जिसमें अधिकांश इजरयाली नागरिक थे.
घटना में स्मित मच्छार बुरी तरीके से घायल हुए, जिन्हें सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उन्हें आगे के उपचार के लिए दुबई भेजा गया है. वहीं, आरोपी को-पायलट से सऊदी के अधिकारियों ने पूछताछ की और फिर उसके यूएई को सौंप दिया. मामले में जांच की जा रही है. स्मित की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है. इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें हीरो करार दिया था.