SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'भारत की पहल पर पूरा विश्व योग दिवस मनाता है': प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले PM मोदी

प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और मॉडर्न मेडिकल साइंस को मिलाकर एक होलिस्टिक वेलनेस इकोसिस्टम भी बनाया है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 13, 2026, 11:43 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 12:18 PM IST
Image Credit: प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में PM मोदी (Photo- X: @Narendramodi)
Join

बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में पीएम मोदी भी शामिल हुए. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने योग को बढ़ावा देने में प्रशांति कुटीरम के योगदान की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि प्रशांति कुटीरम में जो शुरू हुआ, वह योग शिक्षा, साइंटिफिक रिसर्च और हेल्थकेयर में एक लीडिंग इंस्टिट्यूशन बन गया है. पीएम ने कहा कि योग के साथ-साथ आपने आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और मॉडर्न मेडिकल साइंस को मिलाकर एक होलिस्टिक वेलनेस इकोसिस्टम भी बनाया है. स्ट्रेस से जुड़ी चुनौतियों और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे एरिया में रिसर्च ने दुनिया भर के लोगों की सेवा करने में मदद की है. मैं इन शानदार कोशिशों के लिए प्रशांति कुटीरम की तारीफ करता हूं.

'शेषाद्रि ने राष्ट्र सेवा में लगाया जीवन'

RSS के पूर्व सरकार्यवाह एचवी शेषाद्रि की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शेषाद्री जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा में लगाया है. पीएम ने कहा कि इस आयोजन में दो महत्वपूर्ण विषयों को एक साथ जोड़ा गया है. एक ओर प्रशांति कुटीरम के 50 साल पूरे होने का उत्सव है, तो वहीं दूसरी ओर एचवी शेषाद्रि की जन्म शताब्दी मनाई जा रही है. 

प्रशांति कुटीरम ने योग को विज्ञान के साथ जोड़ा

पीएम ने कहा कि शेषाद्रि जी के बारे में एक और बात है जो मैं कभी नहीं भूल सकता. वे अक्सर कहते थे कि जब हम समाज को दोनों आंखों से देखते हैं, तो समाज हमें लाखों आंखों से देखकर जवाब देता है. मैंने अपनी जिंदगी में यह बात बार-बार देखी है. लोगों की सेवा करते हुए मुझे हमेशा उनका आशीर्वाद और स्नेह मिला है. यह मेरी जिंदगी के सबसे बड़े खजानों में से एक है. प्रशांति कुटीरम की सराहना कहते हुए पीएम ने कहा कि यहां योग को जन-जन से जोड़ने का अभियान ही नहीं चला, बल्कि आधुनिक विज्ञान के साथ जोड़ने के लिए नए शोध भी हुए. 

भारत ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाया

पीएम ने कहा कि यहां योग के प्रैक्टिशनर्स ही नहीं बने, बल्कि समाज के लिए योग के ट्रेनर, फिलोसोफर भी यहां तैयार किए गए. ये टीचर्स, डॉक्टर्स और रिसर्चर्स, आज देश-दुनिया में योग के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं. मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने अपनी संस्कृति, पहचान, पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक विरासत को पूरे भरोसे के साथ दुनिया के सामने पेश किया है. इन कोशिशों का नतीजा है कि आज पूरी दुनिया भारत की पहल पर इंटरनेशनल योगा दिवस मनाती है.

योग के साथ-साथ आयुर्वेद पर भी फोकस

आयुर्वेद को लेकर पीएम मोदी ने बताया कि दुनिया के अलग-अलग देशों में आयुर्वेद के 150 से ज्यादा कोर्सेस को मान्यता दी गई है. आयुर्वेद के विस्तार में सहयोग के लिए दुनिया के 28 देशों के साथ समझौता हो रखा है. हमारा प्रयास है कि आयुर्वेद और योग का लाभ देश के हर नागरिक तक पहुंचे. आज विश्व में होलिस्टिक हेल्थकेयर एक नई मूवमेंट बनी है. इसके कारण आयुर्वेद और नेचुरलपैथी की ओर एक सहज आकर्षण बढ़ा है. योग के प्रचार-प्रसार के लिए भी हमने आवश्यक्ता के अनुसार कई परिवर्तन किए हैं. खेलो इंडिया और अन्य प्रतियोगिताओं में योगासन को नई जगह मिली है. ये बदलाव भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

दुनियाभर में हल्दी निर्यात कर रहा भारत

पीएम मोदी ने बताया कि भारत से आयुष्य और हर्बल उत्पादों का निर्यात लगातार बढ़ रहा है. आयुष्य सेक्टर से जुड़ी इकोनॉमी लाखों-करोड़ों रुपये की हो चुकी है. हमारी हल्दी की आज दुनिया में मांग बढ़ रही है. निर्यात लगातार बढ़ा है. हमने हल्दी के उत्पादन, गुणवत्ता और निर्यात को नई शक्ति देने के लिए नेशनल टर्मरिक बोर्ड भी बनाया है. 

ये भी पढ़ें- 'मिठाई खिलाइए': मोदी को पत्रकारों ने दी थी गुजरात का CM बनने की खबर, 25 साल बाद PM ने खुद किया खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES