SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अगर ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं', नशे के खिलाफ पीएम मोदी का खास संदेश; युवाओं से की ये अपील

रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नशे की समस्या का जिक्र किया और इसको युवाओं के लिए खतरनाक करार दिया. पीएम ने कहा कि देश में चल रहे नशा मुक्त अभियान वास्तव में संतोष जताने वाली है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 29, 2026, 11:52 IST | Updated: Nov 29, 2026, 11:56 IST
Image Credit: पीएम मोदी की युवाओं को खास संदेश. (फोटो- आईएएनएस)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (29 नवंबर) को मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को संबोधित किया और देश के युवाओं को एक खास संदेश दिया. पीएम मोदी ने इस दौरान नशे की समस्या पर चर्चा की और इसको युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती करार दिया.

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि युवाओं के सपनों के सामने ड्रग्स (नशा) एक बड़ी चुनौती बन गई है. हालांकि, इस दौरान पीएम ने नशे के खिलाफ समाज में बढ़ती सक्रियता और जोरों से चल रहे 'नशा मुक्त युवा अभियान' पर खुशी जाहिर की. मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नशीले पदार्थों की समस्या का पहला विषय रखा.

ड्रग्स के मसले पर पीएम ने क्या कहा?

इस दौरान पीएम ने कहा कि 'मन की बात' समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरूक भी करते हैं. आज 'मन की बात' में मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है 'ड्रग्स' यानि 'नशे की लत'.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है. हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन युवाओं के इन सपनों के सामने नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है.

नशा मुक्त अभियानों पर पीएम ने संतोष जताया

वहीं, पीएम ने नशे के विरुद्ध चल रहे सामाजिक अभियान और अलग-अलग मुहिम पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी जोरों पर चल रहा है. ऐसे कितने ही प्रेरक उदाहरण हमारे सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं ने अपनी इच्छा-शक्ति से नशे की लत को हराया है. वे कठिन से कठिन परिस्थितियों से लड़ाई लड़करक बाहर निकले हैं. वे खुद से लड़े हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा दी है.

युवा साथी से पीएम मोदी ने की बात

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक युवा साथी से बात की और कहा कि दोस्त, मैं आपको फिर से बहुत बधाई दूंगा कि आप ड्रग्स की इस भयानक लत से बाहर निकले. आपने दिखाया है कि जब इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है."

इस युवा से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपकी बातें सुनकर ऐसे अनेक युवाओं को शक्ति मिलेगी, जो ड्रग्स की लत को छोड़ना चाहते हैं. परिवार के लिए, देश के लिए बहुत जरूरी है कि उसकी युवा-पीढ़ी ड्रग्स से बची रहे. आपको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं. (इनपुट- आईएएनएस)

यह भी पढ़ें: 'ड्रग्स का सेवन युवाओं के लिए चुनौती बना है','मन की बात' में बोले PM मोदी; संचार साथी और नई तकनीक पर क्या कहा?

यह भी पढ़ें: दिल्ली में विपक्ष की ललकार: परिसीमन पर घेराबंदी की तैयारी में कांग्रेस, 3 सीएम करेंगे पीसी; क्या है ममता बनर्जी का प्लान

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES