SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, बधाई के साथ पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

PM Modi On 20th Rojgar Mela: पीएम मोदी ने आज रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले 51 हजार से ज्यादा युवाओं को बधाई दी. इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में युवाओं को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया.

Written By Shruti Kaul
Published: Sep 19, 2026, 02:03 PM IST | Updated: Sep 19, 2026, 02:12 PM IST
Join

Rojgar Mela: पीएम मोदी ने शनिवार ( 19 सितंबर 2026) को  20वें रोजगार मेले में कई सरकारी संगठनों में 51 हजार से ज्यादा नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे.

पीएम मोदी ने इस मौके पर चुने गए नए उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का युवा हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है. अब सरकार में रहते हुए आपकी जिम्मेदारी है कि युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए अपने काम को बखूबी निभाएं.

युवाओं को पीएम का संदेश 


प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले का उद्घाटन किया. 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है. इन खुशियों के बीच आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में एक नई खुशी लेकर आया है. आज देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं. आज आप जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे आपकी मेहनत तो है ही, इसके साथ ही आपके माता-पिता और आपके परिजनों की भी तपस्या है.

आत्मनिर्भर भारत के लिए लें फैसला


पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी युवा साथियों को और आपके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. जीवन की इस नई शुरुआत के लिए मैं सभी को शुभकामनाए भी देता हूं. आज आप सभी एक ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़े हैं, जब देश एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. ये लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाने का है. इसमें आप जैसे युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है. सरकार में रहते हुए आपको हर वो फैसला लेना है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को निरंतर सशक्त करे.

युवाओं की जिम्मेदारी 


उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते विशेष तौर पर अन्य युवाओं के प्रति आपकी विशेष जिम्मेदारी है. आज आप देख रहे हैं कि हमारे युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है. दुनिया को हमारे इनोवेटर, उद्यमी और हमारी युवाशक्ति से बहुत उम्मीदें हैं. इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने एक कविता पढ़ते हुए कहा,' सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो. नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो. लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो.' उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है. अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए ये जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं. (इनपुट-IANS)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES