SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM मोदी के क्लासमेट और 19 साल का संघर्षः कागजों में अब असगर अली वोरा के नाम दर्ज हुई जमीन

करीब 19 साल तक लंबी कानूनी और प्रशासनिक लड़ने के बाद अब कहीं जाकर पीएम मोदी के क्लासमेट रहे असगर अली वोरा को अपनी जमीन का कब्जा हासिल हुआ है. पीएम मोदी के हस्तक्षेप करने पर ऐसा मुमकिन हो सका है.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 29, 2026, 11:24 IST | Updated: Nov 29, 2026, 13:23 IST
Image Credit: PM मोदी के क्लासमेट और 19 साल का संघर्ष (File Photo- ANI)
Join

कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी 'कागज', जिसमें उत्तर प्रदेश के एक किसान लाल बिहारी की कहानी को दिखाया गया था. लाल बिहारी के रिश्तेदारों ने उसकी जमीन हड़पने के लिए कुछ रिश्वतखोर अधिकारियों के साथ मिलकर उसे सरकारी कागजों में मृत घोषित करा दिया था. कागजों में दोबारा जिंदा साबित करने के लिए भरत लाल को एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी. फिल्म में भरत लाल का किरदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नाम और पैसा कमाया था. अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है. पीड़ित कोई मामूली शख्स नहीं, बल्कि पीएम मोदी के क्लासमेट रहे असगर अली वोरा हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असगर अली वोरा को अपनी जमीन का कब्जा वापस पाने के लिए 19 साल का संघर्ष करना पड़ा.

पीएम मोदी के दोस्त की जमीन पर कब्जा!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असगर अली वोरा ने करीब 19 साल तक लंबी कानूनी और प्रशासनिक लड़ी. इसके बाद राजस्व विभाग ने भाईंदर पूर्व के पास नवघर में स्थित 2810 वर्ग मीटर (लगभग पौने 3 बीघे) जमीन के टुकड़े का सरकारी रिकॉर्ड सुधार दिया है. अब इस जमीन का मालिकाना हक असगर अली वोरा को मिल गया है. वोरा को अपनी जमीन का कब्जा पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगानी पड़ी थी. उन्होंने 8 सितंबर को पीएम मोदी से मुलाकात की थी और इस मामले की शिकायत की थी. पीएम के संज्ञान में मामला आते ही राज्य सरकार के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जमीन के कागजातों में सुधार किया गया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के क्लासमेट रहे असगर अली वोरा ने साल 1989 में इस जमीन को एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए खरीदा था. साल 2007 में भूमि अभिलेखों में उनका नाम आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में भूस्वामी के कानूनी वारिसों के वेरिफिकेशन की कार्यवाही के दौरान राजस्व रिकॉर्ड से उनका नाम हटा दिया गया था. वोरा ने आरोप लगाया था कि साल 2011 में 'स्वयं बिल्डर्स' और बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता की 'सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स' ने इस प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया है. नाम कटने के बाद से वोरा को अपने मालिकाना हक के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा.

पीएम के हस्तक्षेप से हिला प्रशासन

वहीं, असगर अली वोरा की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकर परदेशी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में एक बैठक बुलाई गई. बैठक में वोरा, मेहता, मीरा-भायंदर नगर निगम आयुक्त राधा बिनोद शर्मा और नगर नियोजक पुरुषोत्तम शिंदे शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता ने जमीन से कब्जा छोड़ने की बात कही. इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर अपनी पिछली शिकायत वापस लेने की बात कही.

'स्वयं बिल्डर्स' ने कब्जा कर लिया

बीजेपी विधायक की ओर से कब्जा खाली करने पर 'स्वयं बिल्डर्स' ने जमीन पर कब्जा कर लिया. जिसके बाद शिवसेना नेताओं ने पुलिस में शिकायत की. इस पर नवघर पुलिस ने 'सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स', पारेख और फर्नांडीस के खिलाफ एक नॉन-कॉग्निजेबल (गैर-संज्ञेय) अपराध दर्ज किया है. उधर, 25 नवंबर को अतिरिक्त तहसीलदार ने 27 पन्नों के आदेश के जरिए सभी आपत्तियां खारिज कर दीं. इतनी लंबी लड़ाई के बाद अब जमीन के रिकॉर्ड में वोरा का नाम बहाल करने का रास्ता साफ हो गया है.

ये भी पढ़ें- 'अगर ठान लें, तो कुछ भी असंभव नहीं', नशे के खिलाफ पीएम मोदी का खास संदेश; युवाओं से की ये अपील

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES