App

सोसाइटी के गेट पर तंत्र-मंत्र का सामान: अनिष्ट की आशंका से पिंपरी चिंचवड़ के निगड़ी में दहशत, मामले की जांच जारी

महाराष्ट्र की एक हाउसिंग सोसायटी के मेन गेट पर कथित तंत्र क्रिया किये जाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है. किसी भी सोसायटी के मेन गेट पर हमेशा गार्ड रहते हैं. सीसीटीवी कैमरे रहते हैं. हजारों लोगों की रिहाइश वाली सोसायटी में लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसके बावजूद वहां कौन, किस मकसद से किसके लिए टोटका कर गया, ऐसे सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.

सोसाइटी के गेट पर तंत्र-मंत्र का सामान: अनिष्ट की आशंका से पिंपरी चिंचवड़ के निगड़ी में दहशत, मामले की जांच जारी
Image Credit: Video Grab (AI)

महाराष्ट्र में पुणे के नजदीक पिंपरी-चिंचवड़ स्थित दत्त कृपा हाउसिंग सोसाइटी के मेन एंट्रेस पर ऐसी चीजें मिली हैं, जिन्हें स्थानीय लोग तंत्र-मंत्र और काले जादू से हुए अनिष्ट की आशंका से जोड़कर देख रहे हैं. इलाके के निगड़ी सेक्टर 22 स्थिति सोसाइटी के प्रवेश द्वार के टोना-टोटका में इस्तेमाल हुआ जाने वाला यह सामान मिलने के बाद वहां के सैकड़ों निवासियों में डर और नाराजगी के मिलेजुले भाव देखने को मिल रहे हैं. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये चीजें किसने रखीं और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? 

सोसाइटी के मुख्य गेट जैसी सार्वजनिक जगह पर इस तरह का सामान मिलने से मामला चर्चा में आ गया है. फिलहाल इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. महाराष्ट्र में अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों को बढ़ावा देना एक दंडनीय अपराध है. आपको बताते चलें कि राज्य में इस तरह की गैरकानूनी तांत्रिक गतिविधियों और अंधविश्वास के खिलाफ महाराष्ट्र नरबली एवं जादू टोना प्रतिबंधक कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है. 

अटकलों का दौर जारी

पुलिस ऐसे मामलों में लगातार एक्शन लेती है, इसके बावजूद एक रिहायशी इलाके में इस तरह का मामला सामने आने के बाद से महिलाएं डरी हुई दिख रही हैं. लोग अपने बच्चों को कथित टोने-टोटके वाली सामग्री से दूर रहने और उसे न छूने की सलाह दे रहे हैं. इस मामले की जांच जारी है.

बीते सालों में यहां अंध विश्वास फैलाने के आरोपियों के खिलाफ भीड़ के हमले में कुछ लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अंधविश्वास की आड़ में कई अपराधों को भी अंजाम दिया जा चुका है.

सितंबर के महीने में अंधविश्वास के नाम पर हुए अपराधिक मामले की बात करें तो चंद्रपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था. पति की लगातार बिगड़ती तबीयत को ठीक कराने और ग्रहशांति के लिए परिवार ने एक कथित महाराज से संपर्क किया था. आरोप है कि पूजा के बहाने घर पहुंचे महाराज ने अपने दो साथियों के साथ पति को घर के बाहर भेज दिया और महिला के साथ बलात्कार कर दिया. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक्शन लिया था.

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह खबर केवल सामाजिक जागरूकता और घटना की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. ज़ी मीडिया किसी भी प्रकार के अंधविश्वास, जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, चमत्कारों या पराप्राकृतिक (सुपरनेचुरल) दावों का न तो समर्थन करता है और न ही बढ़ावा देता है. हम अपने पाठकों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और ऐसी बातों पर ध्यान न देने की अपील करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More