SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कांग्रेस ने पंजाब में नए अध्यक्ष का किया ऐलान, पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह को मिली कमान, राजा वड़िंग की छुट्टी

पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए परगट सिंह परगट सिंह पूर्व ओलंपियन हैं और फिलहाल जालंधर कैंट से विधायक हैं.

Written By Bhoopendra Rai
Published: Oct 02, 2026, 09:13 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 09:35 PM IST
Image Credit: पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह बनाए गए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Join

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने पंजाब में एक बड़ा फैसला लिया है. हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को सौंप दी है. पार्टी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वो अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह लेंगे, जिन्होंने 2 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था. वो साल 2022 से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से पार्टी के अंदर गुटबाजी और नए चेहरे को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं, जिसके बाद अब उन्होंने यह पद छोड़ दिया.

नए अध्यक्ष बनाए गए परगट सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का करीबी बताया जाता है. सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि वो चन्नी के साथ मिलकर राजा वडिंग के खिलाफ मुहिम चला रहे थे. राहुल गांधी ने चन्नी की सिफारिश पर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी है. 

कौन हैं परगट सिंह?

पद्मश्री से सम्मानित परगट सिंह जालंधर कैंट से विधायक हैं. वो पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं. जालंधर कैंट से मौजूदा विधायक हैं और अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाते हैं. चुनावी चुनौतियों को देखते हुए पार्टी ने उन पर बड़ा दांव खेला है. अब उम्मीद की जा रही है कि उनके अध्यक्ष बनने से पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान थमेगी और कार्यकर्ताओं में नया दम आएगा. 

कांग्रेस की तरफ से शेयर की गई पोस्ट में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2027 चुनाव से पहले पंजाब में बड़ा बदलाव किया है. पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को तुरंत प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का नया चीफ बना दिया गया है. पार्टी ने पुराने अध्यक्ष राजा वड़िंग के काम की तारीफ भी की है.  साथ ही यह साफ कर दिया है कि चुनाव से जुड़ी बाकी कमेटियों के वर्किंग प्रेसिडेंट और चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर काम करते रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: '7 सीटें जिताईं, फिर भी हटना पड़ा'... राजा वडिंग ने बयां की पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान, पायलट पर कह दी बड़ी बात

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES