भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'केवल हिंदू से ही खरीदारी करें...,' नितेश राणे के बयान पर मचा बवाल, तुकाराम मुंडे को भी दे दी बड़ी सलाह

'केवल हिंदू से ही खरीदारी करें...,' नितेश राणे के बयान पर मचा बवाल, तुकाराम मुंडे को भी दे दी बड़ी सलाह

Nitesh Rane Advise To Hindus: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में तुकाराम मुंडे को सलाह दी कि वे हाजी अली जूस सेंटर पर भी छापा मारें. इसके अलावा मंत्री ने हिंदुओं से भी कहा कि वे केवल हिंदू के साथ ही खरीदारी करें.

Written ByShruti Kaul
Published: Sep 14, 2026, 02:19 PM IST|Updated: Sep 14, 2026, 02:32 PM IST
joinshare
'केवल हिंदू से ही खरीदारी करें...,' नितेश राणे के बयान पर मचा बवाल, तुकाराम मुंडे को भी दे दी बड़ी सलाह

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Maharashtra News: IAS अधिकारी और 'महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' के कमिश्नर तुकाराम मुंडे इन दिनों राज्य में लगातार कई फूड आउटलेट पर छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं. इस दौरान उनकी टीम ने कई होटलों-रेस्टोरेंट्स और खाने-पीने के कई आउटलेट्स में लापरवाही और मिलावट जैसी अनियमितता देखी. इसको लेकर कई व्यापारियों के लाइसेंस भी कैंसिल किए जा जुके हैं.

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नितेश राणे ने इन कार्रवाई के बीच तुकाराम मुंडे को फोन कर उन्हें हाजी अली जूस स्ट्रीट पर छापा मारने की सलाह दी. यहां तक की उन्होंने हिंदुओं से यह भी कहा कि वे केवल हिंदू के साथ ही खरीदारी करें.

'हाजी अली जूस सेंटर पर भी मारें छापा...'


नवी मुंबई में वराह जयंती के मौके पर नितेश राणे के बयान को लेकर जमकर बहस हो रही है. राणे ने कहा,' यहां के मोदक इतने अच्छे हैं कि तुकाराम मुंडे भी खुद को रोक नहीं पाएंगे. मैंने तुकाराम मुंडे को फोन करके हाजी अली जूस सेंटर पर छापा मारने को कहा. उन्हें बड़े मियां और अन्य स्टॉलों पर भी छापा मारना चाहिए, वे फालूदा में रंग मिलाकर हमारे पेट में जहर भर रहे हैं.'

मुसलमानों के खिलाफ विवादित बयान


मंत्री नितेश राणे ने इवेंट में कहा,' आज कृष्णा हिंदू बेकरी का उद्घाटन हुआ है. क्या हमें यह अच्छा लगेगा कि कोई हमारे खरीदे या चुने हुए खाने-पीने की चीजों पर थूके? मेरे युवा साथियों ने मुझे थूक जिहाद के बारे में बताया. अगर सड़क के उस पार किसी दुकान में कोई अब्दुल बैठा है और हमें कुछ बेच रहा है, तो उसके कुरान में लिखा है कि बिना थूके बेची गई कोई भी चीज उसके अल्लाह तक नहीं पहुंचेगी. कोई भी अब्दुल बिना थूके कोई चीज नहीं देगा. अगर कोई शक हो, तो उसे मेरे पास खड़ा करके पूछिए कि मैं जो कह रहा हूं वह सच है या झूठ. इस्लाम के उनके वर्जन में वे जो कुछ भी बेचना चाहते हैं, वह तब तक उनके अल्लाह तक नहीं पहुंचता जब तक वे उस पर थूक न दें.'

हिंदू के साथ ही खरीदारी करें


नितेश राणे ने मुसलमानों के खिलाफ आगे बोलते हुए कहा,' वे जिहाद के लिए पैसे इकट्ठा करते हैं. ये वे फंड हैं जो वे जकात के नाम पर आपसे लेते हैं. हर हिंदू को यह रुख अपनाना चाहिए कि वे खरीदारी केवल उसी व्यक्ति से करेंगे जो हिंदू हो और जिसे हनुमान चालीसा आती हो. मदरसों और मस्जिदों में हनुमान चालीसा नहीं सिखाई जाती. वहां केवल आतंकवाद सिखाया जाता है. हिंदुओं को उनके किसी भी त्योहार के दौरान स्टॉल लगाने की इजाजत नहीं होती. अगर गलती से भी कोई हिंदू वहां दिख जाए, तो तुरंत उनके खिलाफ फतवे जारी कर दिए जाते हैं. मुसलमानों ने उल्वे में लकी मराठा नाम से 4 दुकानें खोली हैं. अब हम उनसे वैसे ही निपटेंगे जैसा हमें ठीक लगेगा.'

मंत्री ने आगे कहा,' हमारा देश हिंदू राष्ट्र है. भाईचारे की बातें और पाकिस्तान जैसी बकवास हमसे दूर ही रखें. मैं तुकाराम मुंडे से कहूंगा कि वे हाजी अली जूस सेंटर और बड़े मियां जैसी जगहों पर छापेमारी करें और देखें कि वे कैसा जहर परोस रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Maharashtra News
Nitesh Rane