SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में बालेन, रिश्तों की रिपेयरिंग: 18 हजार करोड़ का पैकेज और पीएम मोदी से मीटिंग... नेपाली PM के भारत दौरे का क्या है एजेंडा?

नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे से पहले नेपाल ने भारत से करीब 18,000 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मांगी है. वहीं, नेपाली पीएम शाह का ये दौरान दोनों देशों के आपसी मतभेदों को कम करने का मौका भी देगा.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 22, 2026, 13:16 IST | Updated: Nov 22, 2026, 13:27 IST
Image Credit: नेपाल के पीएम भारत के दौरे पर होंगे. (फोटो- एआई)
Join

नेपाल के प्रधानमंत्री रविवार (22 नवंबर) को भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसी साल मार्च में नेपाल के पीएम का पद संभालने के बाद वह पहली बार भारत के दौरे पर पहुंच रहे हैं. नेपाली पीएम शाह का ये भारत दौरा कई मायनों में खास है. रैपर से नेता बने बालेन शाह पीएम मोदी के न्योते पर भारत आ रहे हैं.

दरअसल, बालेन शाह आज यानी रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 23 नवंबर को वापस लौट जाएंगे. इस दो दिवसीय दौरे के दौरान बालेन शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. दोनों देशों के नेता आसपी रिश्तों की समीक्षा करने के साथ क्षेत्रीय और दुनिया से जुड़े बड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

भारत के दौरे पर नेपाली पीएम

नेपाल  के पीएम के इस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत के राजकीय दौरे पर आ रहे हैं. बालेन शाह को पूरा राजकीय सम्मान मिलेगा. वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात भी करेंगे. वहीं, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पीएम मोदी उन्हें आधिकरिक लंच भी देंगे.

नेपाल के पीएम के साथ कौन-कौन आ रहा?

पीएम बालेन शाह के साथ नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल और वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले भी दिल्ली की यात्रा पर आ रहे हैं. पीएम शाह के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दल में शामिल हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा शीर्ष नेताओं की नियमित मुलाकात की परंपरा को आगे बढ़ाएगा. भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति में नेपाल की अहमियत को दर्शाने वाला दौरा होगा.

माना जा रहा है कि इस दौरे से आपसी साझेदारी मजबूत होगी और दोनों देशों के रिश्ते, इतिहास, संस्कृति, सभ्यचा और लोगों के गहरे जुड़ाव होंगे. इसके साथ व्यापार, विकास, ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक व डिजिटल कनेक्टिविटी में लगातार काम आगे बढ़ रहा है.

अरब डॉलर का पैकेज का क्या प्रस्ताव

गौर करने वाली बात है कि नेपाल की ओर बालेन शाह के दौरे से पहले दो अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव रखा गया है. इसमें एक अरब डॉलर की ग्रांट भी शामिल है. एक रिपोर्ट में कहा गया कि नेपाल यह पैसा विकास के कार्यों में इस्तेलाम करेगा और इस मदद का कुछ अंश हाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण पर लगाना चाहता है.

जानकार मानते हैं कि ग्रांट और आसान कर्ज के लिए पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट देनी होगी. वहीं, इस रकम के सही इस्तेमाल को लेकर नेपाल की क्षमका की परख भी की जाएगी. सबसे खास बात है कि भारत ने कभी भी किसी देश को इतनी बड़ी मदद की रकम नहीं दी है. इधर, भारत की ओर से संयुक्त विजन डॉक्युमेंट का प्रस्ताव रखा गया है. इसमें आर्थिक सहयोग, निवेश, ऊर्जा और डिजिटल जुड़ाव और स्वास्थ्य शामिल है.

मतभेदों पर चर्चा पर जोर की उम्मीद

नेपाली पीएम शाह का ये दौरान दोनों देशों के आपसी मतभेदों को कम करने का मौका भी देगा. माना जा रहा है कि लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा जैसे पुराने विवादों पर चर्चा की जा सकती है. चूंकि, ये इलाके उत्तराखंड के हिस्से हैं, लेकिन नेपाल ने इसको अपना इलाका करार दिया था. वहीं, भारतीय सेना में नेपाल के गोरखा सैनिकों की भर्ती पर भी बात होने की संभावना है.

दोनों देशों के बीच बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल होने जा रही है. अब भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की नगरी जनकपुर धाम के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी. सोमवार को अयोध्या से इस ट्रेन की उद्घाटन स्पेशल सेवा रवाना होगी, जबकि मंगलवार को नेपाल के जनकपुर धाम से इसकी वापसी होगी. इस ट्रेन से दोनों देशों के श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी.

बता दें कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, जबकि नेपाल का जनकपुर धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. दोनों ही जगहों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. अब इन दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों को रेल सेवा से जोड़ने की तैयारी है.इससे भारत और नेपाल के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी ने रोका नहीं होता तो तबाह हो जाते...', सोने की कीमत कम होने पर CTI ने लिखा खत, बोले- विरोध करने वाले भी आज...

यह भी पढ़ें: पंखों में तूफान, समंदर पार हिंदुस्तान का मेहमान! बिना रुके 4 दिनों में पूरी की 5700 किमी की उड़ान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES